फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 साल में कितनी बदल गईं पद्मिनी कोल्हापुरी, एक झलक में पहचानना भी मुश्किल

Fri, 01 Nov 2019 07:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Nov 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Padmini Kolhapure birthday special huge transformation in look at 45 years
Padmini Kolhapure - फोटो : file photo

80 के दशक की मशहूर अभिनत्री पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) की खूबसूरती का उस दौर में हर कोई दीवाना था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अभिनय की कला के अलावा वह अच्छी गायिका भी हैं। बतौर बाल कलाकार पद्मिनी ने 'यादों की बारात', 'किताब' और 'दुश्मन दोस्त' फिल्म में कोरस सिंगर के तौर पर गाना गाया था। इसके बाद पद्मिनी ने अपनी फिल्मों में गाना शुरू किया जिसमें 'विधाता', 'सात सहेलियां', 'हम इंतजार करेगा' और 'सड़क छाप' फिल्में शामिल है। 'प्रेम रोग' फिल्म से पद्मिनी का नाम बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गया था। पद्मिनी कोल्हापुरी एक नवंबर को 54वां जन्मदिन मनाएंगी। पद्मिमिनी को सिनेमाजगत में 45 साल हो गए हैं। तस्वीरों में देखिए उनके लुक में कितना बदलाव आ गया है....

Padmini Kolhapure birthday special huge transformation in look at 45 years
Padmini Kolhapure - फोटो : file photo

साल 1982 में पद्मिनी कोल्हापुरी की 'प्रेम रोग' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था। इस फिल्म में पद्मिनी ने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया था जो कम उम्र में विधवा हो जाती है। इस फिल्म ने पद्मिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था। यहां तक कि राज कपूर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का फिल्म फेयर का अवार्ड भी मिला था। सुपरहिट फिल्म के बावजूद पद्मिनी ने फिल्मों में कुछ ऐसे सीन दिए थे जिसकी वजह से उन्हें लोग एडल्ट एक्ट्रेस तक बुलाने लगे थे।

Padmini Kolhapure birthday special huge transformation in look at 45 years
Padmini Kolhapure - फोटो : file photo

करियर के शुरुआती दौर में पद्मिनी ने 1980 में रिलीज फिल्म गहराई में एक न्यूड सीन देकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद बी आर चोपड़ा की फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में दुष्कर्म सीन ने बवाल मचा दिया था। इस सीन पर काफी विवाद हुआ था और पद्मिनी की छवि पर काफी असर पड़ा था। पद्मिनी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। इन फिल्मों में 'प्यार झुकता नहीं', 'आज का दौर', 'सौतन', 'नया कदम', 'वो सात दिन', 'प्यारी बहना' जैसी फिल्में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Padmini Kolhapure birthday special huge transformation in look at 45 years
Padmini Kolhapure - फोटो : file photo

पद्मिनी कोल्हापुरी ने साल 1986 में शादी की थी। पद्मिनी ने फिल्म निर्माता प्रदीम शर्मा के साथ लव मैरिज की है। शादी के बाद पद्ममिनी ने फिल्मों में काम जारी रखा लेकिन समय के साथ वह बड़े पर्दे पर कम नजर आने लगीं। पद्ममिनी की आखिरी फिल्म साल 2015 में 'बचपन एक धोखा' रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने चार साल का ब्रेक लिया और अब जल्द ही 'पानीपत' फिल्म में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Padmini Kolhapure birthday special huge transformation in look at 45 years
Padmini Kolhapure - फोटो : file photo

समय के साथ पद्ममिनी कोल्हापुरी के लुक में काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि एक झलक देखने पर हो सकता है कि उनके प्रशंसक उन्हें पहचान भी नहीं पाए। पद्मिमिनी श्रद्धा कपूर की रिश्ते में मौसी लगती हैं। पद्ममिनी की बहन की शादी शक्ति कपूर से हुई है। 

यह भी पढ़ें- मीटू के आरोप के बाद 'इंडियन आइडल' में अनु मलिक की वापसी पर भड़कीं सोना-नेहा, निकाली भड़ास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed