फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंडोम के विज्ञापन पर पहली बार कुछ ऐसा बोले पहलाज, अक्षय कुमार भी लपेटे में

Sat, 16 Dec 2017 01:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 16 Dec 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
pahlaj nihalani accused akshay kumar endorsing pan masala
पहलाज निहलानी

सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। निहलानी ने टीवी चैनलों पर कॉन्डोम के विज्ञापन केवल रात में दिखाए जाने पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को लपेटे में ले लिया।



पढ़ें: अब बड़े परदे पर दिखेंगे अरविंद केजरीवाल, ट्रेलर तो आ गया रिलीज की तारीख तय

pahlaj nihalani accused akshay kumar endorsing pan masala
पहलाज निहलानी

दरअसल, हाल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को गाइडलाइन जारी की थी कि कॉन्डोम के विज्ञापन केवल रात में दिखाए जाएं क्योंकि इससे  बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। अब इस मुद्दे पर पहलाज निहलानी ने कहा कि 'कॉन्डोम नहीं बल्कि पान मसाला लोगों को मार रहा है। बच्चे अगर कॉन्डम का विज्ञापन देखेंगे तो उनकी जान को कोई खतरा नहीं है लेकिन पान-मसाला और गुटखा के विज्ञापन जरूर हमारे देश के स्वास्थ्य को खराब कर देंगे।' इस मामले पर निहलानी ने अक्षय कुमार पर भी कमेंट कर दिया। 

pahlaj nihalani accused akshay kumar endorsing pan masala
पहलाज निहलानी

निहलानी ने कहा कि 'अक्षय की काफी साफ-सुथरी इमेज है। उन्हें समाज के एक बड़े वर्ग का हीरो माना जाता है तो आखिर क्यों वह एक पान मसाले के ब्रैंड का विज्ञापन करते हैं। इसी तरह गोविंदा और यहां तक कि पीयर्स बॉसनन भी पान मसाले का विज्ञापन करते हैं जिसके कारण कैंसर होता है। अगर यह नेशनल हेल्थ के लिए खराब नहीं है तो क्या है, कॉन्डम? स्मृति इरानी को बेहतर तरीके से इस पर ध्यान देना चाहिए।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
pahlaj nihalani accused akshay kumar endorsing pan masala
पहलाज निहलानी

उन्होंने आगे कहा कि शराब और पान मसाले के विज्ञापन प्रसारित करना गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। निहलानी ने कहा, 'कानून के मुताबिक सेंसर बोर्ड ऐसे विज्ञापनों को पास नहीं कर सकता है। इसलिए ऐसे प्रॉडक्ट्स का विज्ञापन प्रसारित करना गैर-कानूनी है। ऐसे विज्ञापनों में काम करने वाले ऐक्टर्स को भी यह समझना चाहिए कि वे गैर-कानूनी काम कर रहे हैं।' 

 

 
विज्ञापन
pahlaj nihalani accused akshay kumar endorsing pan masala
PadMan

इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। यही नहीं बॉलीवुड में भी लोग उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed