फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

85 की उम्र में इस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे एमएफ हुसैन, दीवानगी में बुक करा लिया था पूरा सिनेमा हॉल

Sun, 09 Jun 2019 02:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 09 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Painter Mf Hussain death anniversary he Booked Entire Theatre For Madhuri Dixit
MF Hussain - फोटो : social media

मशहूर पेंटर मकबूल फिदा हुसैन को भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। उनका निधन 9 जून 2011 को लंदन में हुआ था। मनमौजी स्वभाव के हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को मुंबई में हुआ था। अपने बनाए चित्रों को लेकर हुसैन काफी विवादों में घिरे रहे। वहीं फिल्मों से भी उनका खास जुड़ाव रहा है। आइए जानते हैं मकबूल फिदा हुसैन से जुड़ी कुछ खास बातें...

Painter Mf Hussain death anniversary he Booked Entire Theatre For Madhuri Dixit
MF Hussain - फोटो : social media

एमएफ हुसैन अपनी मेहनत के दम पर एक दिन उस मुकाम पर पहुंचे जहां पहुंचना किसी भी पेंटर का ख्वाब होता है। बेशक वो कितने ही बड़े पेंटर बन गए लेकिन सिनेमा से उनका लगाव हमेशा रहा। यही नहीं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के वो बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। 

Painter Mf Hussain death anniversary he Booked Entire Theatre For Madhuri Dixit
MF Hussain - फोटो : social media

हुसैन जिनके दीवाने थे उनमें पहना नाम है माधुरी दीक्षित। जिनकी ‘हम आपके हैं कौन (1994)’ हुसैन ने 67 बार देखी थी और उनके ऊपर पेंटिंग की पूरी सीरीज भी बना डाली थी। माधुरी के प्रति हुसैन की दीवानगगी इससे समझी जा सकती है कि उन्होंने माधुरी को लेकर 2000 में ‘गजगामिनी’ फिल्म बनाई थी। उस वक्त हुसैन की उम्र करीब 85 साल थी। बता दें कि 'गजगामिनी' का बजट करीब ढाई करोड़ था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 26 लाख की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Painter Mf Hussain death anniversary he Booked Entire Theatre For Madhuri Dixit
MF Husain - फोटो : social media

हुसैन की दीवानगी का आलम सात साल बाद उस समय भी कायम रहा जब माधुरी दीक्षित ने ‘आजा नचले’ के साथ बॉलीवुड में दोबारा एंट्री मारी। हुसैन उन दिनों दुबई में थे और उन्होंने दोपहर के शो के लिए दुबई के लैम्सी सिनेमा को पूरा अपने लिए बुक करा लिया था।

विज्ञापन
Painter Mf Hussain death anniversary he Booked Entire Theatre For Madhuri Dixit
tabu

इसी तरह हुसैन को तब्बू भी काफी पसंद थीं और उन्होंने उनके लिए ‘मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004)’ बनाई थी। कामयाबी यहां भी नहीं मिली लेकिन जिस तरह का सिनेमा उन्होंने बनाया और रंग दिए, वे हमेशा याद रखे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed