फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी अभिनेता वसय चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, बोले- 'मेरे अंदर कोई लक्षण नहीं मिला'

Tue, 09 Jun 2020 12:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 09 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
pakisatani actor Vasay Chaudhry tests positive for coronavirus
वसय चौधरी - फोटो : Social Media

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी इस वक्त कोरोना से बुरी तरह जूझ रहा है। वहां रोज लगतार हजारों की संख्या में संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं। अब वहां की एक और मशहूर हस्ती भी इसकी गिरफ्त में आ गई है। 

pakisatani actor Vasay Chaudhry tests positive for coronavirus
वसय चौधरी - फोटो : Social Media

पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और कॉमेडियन वसय चौधरी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। चौधरी ने बताया है कि उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं लेकिन फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

pakisatani actor Vasay Chaudhry tests positive for coronavirus
वसय चौधरी - फोटो : Social Media

वसय चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, 'मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं और मैंने अपने आपको सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। मेरे अंदर कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे और मेरा पूरा परिवार कोरोना वायरस निगेटिव पाया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pakisatani actor Vasay Chaudhry tests positive for coronavirus
वसय चौधरी - फोटो : Social Media

वसय चौधरी ने आगे लिखा है, ' जो लोग हाल- फिलहाल में मेरे संपर्क में आए हैं, मैंने उन्हें पहले ही सूचना दे दी है कि वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें और अगर जरुरत पड़े तो सेल्फ आइसोलेट भी हो सकते हैं।'

विज्ञापन
pakisatani actor Vasay Chaudhry tests positive for coronavirus
शाहिद खकान अब्बासी
बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। और वहीं, दो हजार से भी ज्यादा लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीएमएल- एन नेता शाहिद खकान अब्बासी और रेल मंत्री शेख रशीद अहमद कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री रुबीना अशरफ और सकीना सामो को भी कोरोना हो गया है।
 

नहीं थम रहा 'XXX' पर जारी विवाद, हिंदुस्तानी भाऊ ने की एकता कपूर से 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed