पाकिस्तान के एक लोकप्रिय अभिनेता को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की तस्वीर उनकी पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए माफी मांगनी पड़ी। फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके अदनान सिद्दिकी ने हाल में श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसको लेकर इंटरनेट इस्तेमालकर्ता उनकी आलोचना करने लगे।
श्रीदेवी की फोटो देख भड़के पाकिस्तानी यूजर्स, उठा देशभक्ति पर सवाल तो पाक एक्टर को मांगनी पड़ी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा, ‘‘जो कुछ भी हुआ और किया गया ... देश सब चीजों से ऊपर आता है और मैं दिल से एक पाकिस्तानी हूं और मुझे इस पर गर्व है। अगर कभी भी मुझे चुनाव करना पड़ा तो मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले होगा लेकिन मैं समझता हूं... हो सकता है कि यह समय सही नहीं हो और मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। सभी के लिए शांति और सभी के लिए प्यार, सम्मान के तौर पर और भावनाओं की कद्र करते हुए मैं पोस्ट हटा रहा हूं।’’
A post shared by Adnan Siddiqui (@adnansid1) on
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश ने पाकिस्तान व आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड में वर्षों से बड़ा नाम कमा रहे पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया है। FWICE और AICWA ने बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया।
वहीं पाकिस्तान ने भी भारत की फिल्मों और ऐड पर रोक लगा दी है। दोनों देशों के बीच इस वक्त तनाव की स्थिति है। जिससे उभर पाना फिलहाल इस हालात में मुमकिन नहीं दिखाई पड़ रहा है। भारत में हर तरफ पाकिस्तान विरोधी नारे लग रहे हैं वहीं पाकिस्तानी कलाकार भी भारत के खिलाफ बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इनपुट भाषा से भी