सब्सक्राइब करें

शो में इरफान खान और श्रीदेवी की मौत का मजाक उड़ता देख खामोश था ये पाकिस्तानी अभिनेता, अब मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actor Adnan Siddiqui apologises for make fun of Sridevi   and Irrfan Khan death in TV show by host
Sridevi, Adnan Siddiqui, Irrfan Khan - फोटो : amar ujala

हाल ही में बॉलीवुड ने अपने दो दिग्गज कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया। ये दोनों ही कलाकार लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान खान ने 29 अप्रैल को जब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली तो केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद इरफान के फैंस के बीच मायूसी छा गई। उनके निधन पर फैंस के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भी दुख प्रकट किया। 

Trending Videos
Pakistani actor Adnan Siddiqui apologises for make fun of Sridevi   and Irrfan Khan death in TV show by host
Adnan Siddiqui - फोटो : file photo

वहीं पाकिस्तान में उनके इंतकाल को लेकर मजाक बनाया गया। जिसके लिए अब पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने माफी मांगी है। अदनान सिद्दीकी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वह दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ फिल्म मोम में नजर आ चुके हैं जबकि उन्होंने इरफान खान के साथ हॉलीवुड फिल्म ए माइटी हार्ट में काम किया था। हाल ही में अदनान सिद्दीकी पाकिस्तानी टॉक शो जीवे पाकिस्तान में पहुंचे। इस शो को आमिर लियाकत होस्ट करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actor Adnan Siddiqui apologises for make fun of Sridevi   and Irrfan Khan death in TV show by host
adnan siddiqui - फोटो : file photo

जीवे पाकिस्तान में अदनान सिद्दीकी जैसे ही पहुंचे तो होस्ट आमिर लियाकत ने इरफान खान और श्रीदेवी के निधन को जोड़ते हुए उनका मजाक बनाया। उन्होंने कहा कि अदनान ने जिन अभिनेताओं के साथ काम किया है, जो नहीं रहे। ये मजाक अदनान सिद्दीकी को पसंद नहीं लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी। अब उन्होंने एक बयान जारी कर उस मजाक ले लिए माफी मांगी है। अदनान सिद्दीकी ने अपने बयान में लिखा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे बयां करूं कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है। शो में जब इस तरह का मजाक हुआ तो मैं काफी असहज हो गया था'। 
 

Pakistani actor Adnan Siddiqui apologises for make fun of Sridevi   and Irrfan Khan death in TV show by host
Adnan Siddiqui - फोटो : social media

अदनान सिद्दीकी अपने बयान में आगे लिखा, 'वो दोनों (इरफान खान और श्रीदेवी) मेरे काफी करीबी थे। इंसनियत के तौर पर भी ऐसा मजाक करना गलत है। मैं आमिर को ये भी नहीं बोल सकता कि हद से बाहर जा रहे हैं। किसी गुजर चुके इंसान का मजाक बनाना बेहद गलत है। ऐसे मजाक करने से केवल आमिर लियाकत का शो ही नहीं बल्कि पूरे देश की छवि खराब होती है'।

विज्ञापन
Pakistani actor Adnan Siddiqui apologises for make fun of Sridevi   and Irrfan Khan death in TV show by host
Adnan Siddiqui - फोटो : social media

अदनान सिद्दीकी ने आगे लिखा, 'इस मजाक के लिए मैं श्रीदेवी और इरफान खान के परिवार से माफी मांगता हूं। शो मैं अगर आपने मेरे शारीरिक हाव-भाव को देखे होगें तो पता चला गया होगा कि मैं उस मजाक को सुनकर मैं काफी असहज हो गया था, लेकिन मैंने आमिर को उस स्तर पर जाने से नहीं रोका। इस शो का हिस्सा बनने के लिए मुझे खेद है। मैंने यहां से सबक ले लिया है कि आगे से मैं इस तरह का मजाक कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा'। सोशल मीडिया अदनान सिद्दीकी का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: लता मंगेशकर ने मन्ना डे को उनके 101वें जन्मदिन पर ऐसे किया याद, साझा किया पुराना संगीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed