फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani Actors: फवाद खान ही नहीं, इन पाकिस्तानी सितारों ने भी बॉलीवुड में किया काम, एक ने तो कीं 17 फिल्में

Fri, 04 Apr 2025 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:00 AM IST
सार

Fawad Khan New Film: अभिनेता फवाद खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म अबीर गुलाल जल्द ही रिलीज होने जा रही है, जिसकी वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। उनसे पहले भी कई पाकिस्तानी अभिनेता हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं...
 

विज्ञापन
Pakistani Actors Who Worked in Bollywood Movies Fawad Khan Ali Abbas Zafar Adnan Siddiqui Imran Abbas
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81

बॉलीवुड का जादू भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है। यहां हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। कई देशों के कलाकार यहां अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। इनमें पाकिस्तान के कुछ सितारे भी शामिल हैं। इन दिनों फवाद खान की नई फिल्म 'अबीर-गुलाल' सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है। हालांकि, भारत में इसकी रिलीज पर सवाल उठ रहे हैं। आइए इस बहस के बीच जानते हैं कि कौन-कौन से पाकिस्तानी अभिनेताओं ने अब तक बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है।


Five Nights At Freddys 2: 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' के सीक्वल के टीजर को मिले कितने व्यूज, जोश-मैथ्यू की वापसी

Pakistani Actors Who Worked in Bollywood Movies Fawad Khan Ali Abbas Zafar Adnan Siddiqui Imran Abbas
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फवाद खान

फवाद खान का नाम सुनते ही उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'खूबसूरत' से कदम रखा। इसमें सोनम कपूर उनकी हीरोइन थीं। फवाद की मुस्कान और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया। फिर 'कपूर एंड संस' में उन्होंने एक भावुक किरदार निभाया। यह रोल आज भी लोगों के दिलों में बसा है। 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी वह नजर आ चुके हैं।
SSMB 29: एक ही भाग में रिलीज होगी 'एसएसएमबी 29', एस एस राजामौली ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?

Pakistani Actors Who Worked in Bollywood Movies Fawad Khan Ali Abbas Zafar Adnan Siddiqui Imran Abbas
अली जफर - फोटो : इंस्टाग्राम
अली जफर

अली जफर एक ऐसे सितारे हैं जो अभिनय के साथ गायकी में भी माहिर हैं। उन्होंने 2010 में 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह कॉमेडी फिल्म थी और उनका किरदार दर्शकों काफी पसंद आया था। इसके बाद 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी हिट रही। फिल्म का गाना 'मधुबाला' भी उनकी आवाज में सुपरहिट हुआ। 'चश्मे बद्दूर' और 'टोटल सियापा' में भी अली ने अपनी छाप छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Actors Who Worked in Bollywood Movies Fawad Khan Ali Abbas Zafar Adnan Siddiqui Imran Abbas
इमरान अब्बास - फोटो : यूट्यूब
इमरान अब्बास

इमरान अब्बास अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'क्रिएचर थ्रीडी' थी। यह एक डरावनी फिल्म थी। बाद में 'ऐ वतन मेरे वतन' में भी वे नजर आए। उनका अभिनय सादा, लेकिन गहरा होता है। पाकिस्तानी टीवी शोज में भी वह काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
Pakistani Actors Who Worked in Bollywood Movies Fawad Khan Ali Abbas Zafar Adnan Siddiqui Imran Abbas
रशीद नाज - फोटो : यूट्यूब
रशीद नाज

रशीद नाज ने 'बेबी' फिल्म में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं। यह एक एक्शन से भरी फिल्म थी। उनका किरदार छोटा था, पर उनकी आवाज और एक्टिंग ने इसे खास बना दिया। उन्हें सपोर्टिंग रोल में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed