अक्सर सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीर शेयर कर देते हैं जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। कुछ दिन पहले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की बचपन की ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हुई थी। वहीं अब एक और एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर यह एक्ट्रेस है कौन? खास बात यह है कि इस एक्ट्रेस का शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दोनों से कनेक्शन है।
पहचानिए आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस? रणबीर कपूर के साथ उड़ चुकी हैं अफेयर की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एक्ट्रेस ने खुद अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हैं। इस तस्वीर में माहिरा को बेशक पहचानना मुश्किल है। उनके लुक के साथ पहनावा भी काफी अलग है जिसमें शायद ही आपने उन्हें देखा हो। इस तस्वीर में माहिरा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है।
तस्वीर के साथ माहिरा ने कैप्शन लिखा- 'लाल और मेरा पुराना रिश्ता है। जिस वक्त यह तस्वीर खींची गई मैं 12-13 साल की थी। मैंने अम्मा का माथा पट्टी पहना हुआ है और फेवरेट दुपट्टा ओढ़ा है।' माहिरा खान ने बॉलीवुड में 'रईस' फिल्म से एंट्री ली थी। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले ही पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने की भारत में मांग उठने लगी थी। जिस वजह से माहिरा फिल्म के प्रमोशन में कहीं भी नजर नहीं आई थीं।
A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan) on
यही नहीं बल्कि माहिरा खान का रणबीर कपूर से भी नाम जुड़ चुका है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें माहिरा खान और रणबीर को न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक साथ सिगरेट पीते हुए देखा गया था। तब से इन दोनों की अफेयर की खबरें भी आई। माहिरा खान मुख्य रूप से पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने बतौर वीजे साल 2006 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 'लाइव शो मोस्ट वॉटेंड' माहिरा का पहला टीवी शो था।
कुछ वक्त पहले माहिरा खान की सगाई की खबर आई थी। कहा जा रहा था कि माहिरा इन दिनों सलीम करीम को डेट कर रही हैं और दोनों ने टर्की में सगाई भी कर ली है। दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले इस कार्यक्रम में मौजूद थे। इन खबरों के बीच इंटरनेट पर दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर ने सगाई की अफवाहों को बढ़ा दिया। हालांकि, सगाई के बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

कमेंट
कमेंट X