पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस रेशम अपनी अभिनय के साथ ही अक्सर लोगों की मदद करने के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रेशम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को नदी में मछलियों के लिए खाना डालते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इसी दौरान उन्होंने एक गलती कर दी। एक्ट्रेस ने खाने के प्लास्टिक पैकेट को भी नदी में ही डाल दिया। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया, अब इस पूरे वाकये पर एक्ट्रेस ने वीडियो साझा कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
Resham: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने नदी में प्लास्टिक डालने के बाद मांगी माफी, बोलीं-मेरे करियर की सबसे बड़ी गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री रेशम का नदी में प्लास्टिक के पैकेट फेंकते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पाकिस्तान में प्रदूषण की समस्या को लेकर उनकी काफी आलोचना की। इसके बाद बुधवार को अभिनेत्री रेशम ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी गलती पर सभी लोगों से माफी मांगी है। साझा किए गए वीडियो के साथ एक्ट्रेस रेशम ने कैप्शन में लिखा है आई एम सॉरी, और वीडियो में भी कहती नजर आ रही हैं कि सबसे पहले मेरी माफी स्वीकार करें, क्योंकि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था।
वीडियो में रेशम को आगे कहते सुना जा सकता है कि यह गलती से हुआ और कुछ भी जानबूझकर नहीं किया। इसके लिए मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं और मैं व्यक्तिगत रूप से गंदगी फैलाने के खिलाफ हूं। अपने देश को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। मैं भी एक इंसान हूं और हर इंसान गलती करता है तो मुझसे भी हुई। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी गलती है, मैं इसे कबूल करती हूं और मैं एक बार फिर से तहे दिल से माफी मांगती हूं।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में एक्ट्रेस ने आलोचना के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि चिंता करने के लिए और भी जरूरी मुद्दे हैं। यहां हर रोज महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा आम है। मैं केवल सदका (दान) दे रही थी।