फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saba Qamar: पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने सलमान खान को बताया 'छिछोरा', कहा- सल्लू भैया से बहुत डर लगता है

Sat, 04 Mar 2023 06:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Mar 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Saba Qamar called Salman Khan Chhichhora in an interview later clarifies her Statement
सबा कमर

पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्री सबा कमर अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सबा खुद जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह सलमान खान के साथ कभी काम नहीं करना चाहती हैं।

Pakistani actress Saba Qamar called Salman Khan Chhichhora in an interview later clarifies her Statement
सबा कमर

पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा हाल ही में, एक शो में गईं, जहां उन्हें एक टास्क दिया गया और उन्हें ऋतिक रोशन, इमरान हाशमी, रणबीर कपूर, रितेश देशमुख और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड अभिनेताओं की तस्वीरें दिखाई गईं और उनसे उनके बारे में सवाल पूछे गए। साथ में शो के होस्ट ने सबा को कहा कि  वह किन परिस्थितियों में इन अभिनेताओं को ना कहेंगी और साथ ही कारण बताने को भी कहा।

Pakistani actress Saba Qamar called Salman Khan Chhichhora in an interview later clarifies her Statement
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया

शो में सबा को जब सलमान खान की तस्वीर दिखाई गई तो सबा ने उन्हें मजे में 'छिछोरा' कहकर ठुकरा दिया। साथ ही उन्होंने अपने कान पकड़ते हुए कहा, ‘या अल्लाह माफ कर दे, सल्लू भैया से बहुत डर लगता है।’ सबा ने आगे कहा, ‘बहुत छिछोरे है आप।’ वह किसी भी कोरियोग्राफर को बिल्कुल भी फॉलो नहीं करते हैं। वह अपने डांस स्टेप्स खुद ही इंवेंट करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने  दबंग का हुक स्टेप भी किया।

Ranbir Kapoor: रणबीर के साथ सेल्फी पाकर खुशी से रो पड़ी फैन, यूजर बोले- नेपोकिड्स नहीं, मां-बाप से प्यार करो

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Saba Qamar called Salman Khan Chhichhora in an interview later clarifies her Statement
सबा कमर

सबा ने सलमान के अलावा इमरान हाशमी को भी रिजेक्ट कर दिया और कारण बताया कि वह मुंह के कैंसर के डर से मर्डर अभिनेता के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। इसके साथ ही सबा ने रणबीर कपूर को भी रिजेक्ट कर दिया और भारी मन से कहा, ‘नहीं क्योंकि मैंने सुना है तुम्हारा दीपिका पादुकोण के साथ चक्कर था तो।’ बाद में सबा ने सोशल मीडिया पर एक बयान देते हुए यह स्पष्ट किया कि उन्होंने जिन अभिनेता के बारे में जो कुछ भी कहा वह सिर्फ मजे के लिए था।

Aamir Khan: जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर अलग अंदाज में दिखे आमिर खान, नया लुक हुआ वायरल

विज्ञापन
Pakistani actress Saba Qamar called Salman Khan Chhichhora in an interview later clarifies her Statement
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ इरफान खान

आपको बता दें कि सबा ने 2017 में फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था। यह फिल्म एक  रोमांटिक ड्रामा थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed