फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gauri Khan: पठान की कामयाबी पर झूम उठी गौरी खान, कमाई की रिकॉर्ड तोड़ लकीर पर कुछ यूं जाहिर की खुशी

Sat, 04 Mar 2023 05:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 04 Mar 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Gauri Khan share Instagram post for husband Shah Rukh khan film Pathan record break collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी के साथ बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म कई मायनों में ट्रेंड सेटर साबित हुई है। चार साल के बाद शाहरुख के धमाकेदार कमबैक से इंडस्ट्री को एक नई उम्मीद मिली है। वल्ड वाइड 1026 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। पति शाहरुख की कामयाबी से खुश पत्नी गौरी खान ने इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

Gauri Khan share Instagram post for husband Shah Rukh khan film Pathan record break collection
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान के वर्ल्ड वाइड 1026 करोड़ के कलेक्शन पर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने एक पोस्टर अपने इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया और कैप्शन में लिखा, रिकॉर्ड तोड़ लकीर। बता दें कि गौरी खान अपने पति के चार साल बाद इस ब्लॉकबस्टर कमबैक से बेहद खुश हैं और कई बार सार्वजनिक तौर पर खुशी जाहिर कर चुकी हैं। इस बार इस स्टार वाइफ ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि पोस्टर पर 85 हजार से अधिक लाइक्स और हजार से अधिक लोग कमेंट कर चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

Gauri Khan share Instagram post for husband Shah Rukh khan film Pathan record break collection
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पठान सिंगल रिलीज में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। भारत में जहां यह फिल्म 528.89 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं विश्व भर में इस फिल्म का कलेक्शन 1026 करोड़ के पार पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: सान्या मल्होत्रा ने अपनी स्पेशल फिल्म की दिखाईं कुछ झलकियां, तस्वीरें साझा कर लिखी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan share Instagram post for husband Shah Rukh khan film Pathan record break collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह पठान के नाम की आंधी पूरी दुनियाभर में चली उसमें बड़े बड़े दिग्गज धराशाही हो गए। कितने ही बॉलीवुड स्टार्स की मूवी इस बीज रिलीज हुई लेकिन पठान की आंधी को रोकने में कोई भी कामयाब नहीं हो सका। अक्षय कुमार से लेकर कार्तिक आर्यन जैसे स्टार भी पठान की आंधी में दूर दूर तक नजर नहीं आए।

यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट की तारीफ करती नजर आईं कंगना रणौत, बोलीं- अच्छा उदाहरण पेश कर रहा यह पावर कपल

विज्ञापन
Gauri Khan share Instagram post for husband Shah Rukh khan film Pathan record break collection
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के साथ साथ जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सलमान खान ने भी गेस्ट अपीरियंस दी थी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म का संगीत भी बेहद हिट रहा था। बेशर्म रंग और झूमे जो पठान लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रोन कैमरा से घायल हुए बेनी दयाल, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed