बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर बेनी दयाल अपने गानों की वजह से हमेशा फैंस के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फैंस उनके गानों को हर दिन सुनना काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, बेनी कई कॉलेजों में स्टूडेंट्स के लिए अपने गानों का कॉन्सर्ट भी करते हैं। अब हाल ही में, बेनी मंच पर लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे कि इसी दौरान वह एक ड्रोन कैमरे की चपेट में आ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Benny Dayal: सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रोन कैमरा से घायल हुए बेनी दयाल, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज गायक बेनी एक लाइव कॉन्सर्ट में घायल हो गए। इस घटना की सूचना उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के माध्यम से दी। बेनी ने कहा, 'शुक्रिया आप सबने मेरी हेल्थ को लेकर इतना पूछा। लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के वक्त गलती से ड्रोन मेरे सिर से टकरा गया, जिससे मेरी उंगलियों पर कुछ चोटें भी आईं। सिर पर भी थोड़ा चोट लगा, लेकिन अब सब ठीक है। मुझे लगता है कि मैं इन चोटों से बहुत तेजी से रिकवर होने जा रहा हूं। आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'
A post shared by BENNY DAYAL (@bennydayalofficial)
अपनी इस वीडियो में बेनी ने आगे कहा, ‘मैं हर सिंगर्स के लिए तीन बातें बताना चाहता हूं। जब भी वह कोई लाइव कॉन्सर्ट करें तो यह पहले ही देख लें कि जब वह परफॉर्म कर रहे हों तो ड्रोन उनके करीब न आ पाए क्योंकि ड्रोन को अचानक आने से नहीं रोका जा सकता है। आपको अपने साथ एक ऐसे आदमी की जरूरत होती है जो खास तौर से ड्रोन पर काम कर रहा हो। मैं रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि सभी कॉलेजों, कंपनियों, शो या इवेंट के आयोजकों को कि वह सर्टिफाइड ड्रोन ऑपरेटर दें क्योंकि यह बहुत खतरनाक है।’
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने अपनी स्पेशल फिल्म की दिखाई कुछ झलकियां, तस्वीरें साझा कर लिखी यह बात
बेनी ने आगे कहा, ‘हम केवल सिंगर हैं। विजय ,अजीत ,सलमान खान या प्रभास या कोई एक्शन हीरो नहीं हैं। हम सिर्फ स्टेज पर अच्छा गा सकते हैं और लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं। हम लोग सिर्फ अच्छा दिखना चाहते हैं। इसलिए हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी आप लोगों पर बनती है। कृपया आगे से यह देख लें कि कोई ड्रोन किसी कलाकार के पास ना आ सके।’
Tony Kakkar: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही ये हसीना बनी नेहा कक्कड़ की भाभी, भाई टोनी कक्कड़ ने गुपचुप रचाई शादी!
बेनी की इस पोस्ट पर कई दिग्गज म्यूजिक कलाकारों ने कमेंट कर उनके हेल्थ अपडेट ली। अरमान मलिक ने कमेंट किया, 'यार यह गड़बड़ है। जल्दी ठीक हो जाओ बेन!' शर्ली सेतिया ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओ माय गॉड !! हमारे मिलने के ठीक बाद ही रहा होगा। टेक केयर बेनी, आशा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे!' इसके अलावा फैंस ने भी बेनी के जल्द ठीक होने की कामना की।