फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: अनुष्का-विराट की तारीफ करती नजर आईं कंगना रणौत, बोलीं- अच्छा उदाहरण पेश कर रहा यह पावर कपल

Sat, 04 Mar 2023 05:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Mar 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts on Anushka Sharma Virat Kohli Ujjain temple visit says this couple setting good example
अनुष्का-विराट-कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत बॉलीवुड की 'कमेंट एक्सपर्ट क्वीन' बन गई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी पर पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। अब उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी की है। दिलचस्प बात यह है कि अक्सर लोगों पर तंज कसने वाली कंगना ने अनुष्का और विराट की दिल खोलकर तारीफ की है। दरअसल, हाल ही में विराट और अनुष्का उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गए। इस बात से कंगना इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर दोनों की तारीफ की है।

Kangana Ranaut Reacts on Anushka Sharma Virat Kohli Ujjain temple visit says this couple setting good example
पेस्टल रंग की साड़ी में कंगना - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते देखे जाते हैं। आज दोनों बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद कोहली ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वैसे, इससे पहले भी विराट-अनुष्का धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। उनकी हालिया तस्वीरों पर कंगना ने प्रतिक्रिया दी है।
Yuva Teaser: सिनेमा की दुनिया में कदम रखने को तैयार पुनीत राजकुमार के भतीजे, जारी हुआ डेब्यू फिल्म का टीजर

Kangana Ranaut Reacts on Anushka Sharma Virat Kohli Ujjain temple visit says this couple setting good example
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'यह पावर कपल एक अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है। सिर्फ महाकाल के दर्शन के लिए नहीं, बल्कि यह तरीका सनातन पर निर्मित धर्म और सभ्यता का भी महिमांडन है, जो सनातन धर्म से बनी है। उनका यह प्रयास सूक्ष्म स्तर पर मंदिर/राज्य पर्यटन को बढ़ावा देता है। आखिरकार यह तरीका देश के स्वाभिमान में इजाफा करता है और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts on Anushka Sharma Virat Kohli Ujjain temple visit says this couple setting good example
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उज्जैन मंदिर की भस्म आरती में भी शामिल हुए। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से 'जय महाकाल' कहा। वहीं, अनुष्का ने कहा कि 'भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।' मंदिर विजिट के दौरान विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। 
Tony Kakkar: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही ये हसीना बनी नेहा कक्कड़ की भाभी, भाई टोनी कक्कड़ ने गुपचुप रचाई शादी!

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reacts on Anushka Sharma Virat Kohli Ujjain temple visit says this couple setting good example
कंगना रनौत - फोटो : social media

बात कंगना के वर्क फ्रंट की करें तो इन दिनों वह फिल्म 'इमरजेंसी' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। इसके अलावा कंगना के पास 'चंद्रमुखी 2' भी है। साथ ही वह फिल्म 'तेजस' में भी नजर आएंगी।
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने अपनी स्पेशल फिल्म की दिखाई कुछ झलकियां, तस्वीरें साझा कर लिखी यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed