फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: मोहाली में मिली हार पर पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भारतीय टीम पर कसा तंज, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

Thu, 22 Sep 2022 09:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 22 Sep 2022 09:54 AM IST
सार

दुनिया भर में क्रिकेट को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। भारत में भी क्रिकेट को लेकर काफी बज देखने को मिलता है। इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने तीन मैचों की टी 20 सीरीज को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Pakistani actress sehar shinwari brutally trolled for commenting on indian cricket team defeat from australia
पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी - फोटो : Social media

दुनिया भर में क्रिकेट को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। भारत में भी क्रिकेट को लेकर काफी बज देखने को मिलता है। इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने तीन मैचों की टी 20 सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही  में इस सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया। हालांकि, इस मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया को हर तरफ आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बीते दिनों एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की पोस्ट पर कमेंट करते हुए भारतीय टीम पर कटाक्ष किया था। हालांकि, उनके इस कमेंट के लिए अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Pakistani actress sehar shinwari brutally trolled for commenting on indian cricket team defeat from australia
पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी - फोटो : Social media

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने टीम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हम सीखेंगे, हम सुधार करेंगे, सपोर्ट करने के लिए सभी फैंस का धन्यवाद। पांड्या के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने भारतीय टीम पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने लिखा, पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को होने वाले मैच में भी हार जाना, उससे भी आप बहुत कुछ सीखेंगे।

Pakistani actress sehar shinwari brutally trolled for commenting on indian cricket team defeat from australia
Sehar Shinwani, Hardik Pandya - फोटो : Social media

सेहर के इस कमेंट को देख अब सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं। साथ ही उनके इस कमेंट के लिए अभिनेत्री को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने एक्ट्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, एक यूजर लिखा कि अरे फिल्टर वाली दीदी आप जाके पाउडर लगाओ, क्रिकेट एक्सपर्ट मत बनो। एक यूजर ने तो पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि 'पाकिस्तान ने भी भारत से बहुत कुछ सीखा है, जब उन्होंने मैच हारे। चिंता मत कीजिए शिनवारी जी 23 को फिर एक बार वो बहुत कुछ सीखेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress sehar shinwari brutally trolled for commenting on indian cricket team defeat from australia
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करारी हार दी थी। तीन मैंचों वाली इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में मिली हार के बाद ही हार्दिक ने यह पोस्ट शेयर किया था, जिस कर कमेंट करते हुए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने हार्दिक पांड्या और भारतीय टीम पर तंज कसा था। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed