पिछले कुछ वक्त से भारत पर विवादित टिप्पणी देने के चलते पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस लिस्ट में एक बार फिर से नाम आया है वीना मलिक। इंस्टाग्राम पर वीना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो पर भारतीयों ने एक्ट्रेस के करारा जवाब दिया है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कश्मीर पर डाली बुरी नजर, भारतीयों ने ऐसे दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 14 अगस्त को पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वीना पाकिस्तान जिंदाबाद और कश्मीर बनेगा पाकिस्तान के नारे लगा रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीना के इस वीडियो पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने लताड़ लगा दी है और वीना को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे। वहीं एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- तुम्हारा ये सपना हमेशा सपना ही रहेगा। भारत के पैसे से तुम्हारा घर चलता है, याद है, भुक्कड़।
#Repost @behtareenpk • • • • • • Kashmir Baneyga Pakistan 🇵🇰 #VeenaMalik #Pakistan #Kashmir
A post shared by VEENA MALIK (@theveenamalik) on
वहीं एक दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये कश्मीर के चक्कर में हैं अभी तो लाहौर भी लेना है। दूसरे ने लिखा- कश्मीर की चाहत रखोगी मैम तो कराची भी ले लेंगे। आखिर हिंदुस्तान से ही तो पाकिस्तान पैदा हुआ है। बेटा है तुम्हारा। वहीं एक और यूजर लिखता है- जंग तो जीती नहीं जाती इनसे और कश्मीर की बात करते हैं।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब वीना मलिक भारत के खिलाफ किसी बयान पर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले वीना ने अनुच्छेद 370 पर बयान दिया था और ट्रोल हो गई थीं।