15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी, सैफ अली खान और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'सेक्रेड गेम्स 2' रिलीज हुआ। पहले सीजन की तरह की इस सीजन को भी दर्शकों को काफी प्यार मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इसके मीम्स पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में वेब सीरीज की जानकारी के साथ एक नजर कुछ मजेदार मीम्स पर....
सोशल मीडिया पर वायरल सेक्रेड गेम्स 2 के मीम्स, गाएतोंडे ने कहा- 'अबे चांद पे है मैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज में पहली बार पंकज त्रिपाठी क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। इस बारे में पकंज कहते हैं- यह सच है कि पिछले 15 साल में मेरे चेहरे से कभी दाढ़ी हट नहीं पाई। जिंदगी में पहली बार इस रोल के लिए मुझे अपनी दाढ़ी हटानी पड़ी थी। शूटिंग शुरू होने से लगभग एक हफ्ते पहले, पूरी दुनिया और परिवार वालों से संपर्क छोड़ मैं घर के ही एक कमरे में ही बंद रहा।
*Open Netflix at 12 am *
Netflix to me #SACREDGAMES2 pic.twitter.com/HOljsGUouZ
इस सीजन में गणेश के तीसरे बाप का जिक्र आता है। इस बार ये पता चलेगा कि आखिर इसका मतलब क्या है और गणेश गायतोंडे और गुरुजी का कनेक्शन क्या है। हालांकि दर्शकों को कुछ अच्छा और नया एहसास होगा।
#SacredGames #SACREDGAMES2
Any random guys ask about my girlfriend.
Me : pic.twitter.com/zo1oPjhdjF
वेब सीरीज के दूसरे सीजन में सुरवीन चावला ज्यादा नजर आएंगी। सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की लीडर के तौर पर दिखने वाली हैं। इस बारे में सुरवीन कहती हैं- सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन मेरी मौत से शुरू होता है। अब दूसरे सीजन में कहानी थोड़ी पीछे जा रही है तो मैं पहले सीजन में अपनी कमी की भरपाई इस बार करने की कोशिश कर रही हूं। उसने अपने अतीत के संघर्ष को कैसे जीता है और कैसे वह एक एस्कॉर्ट सर्विस की मालकिन बनी, इसके अलावा इस बार जोजो और गणेश गायतोंड़े के तूफानी रिश्तों पर भी फोकस रहने वाला है।
He : Kaha Par Hai Tu?
*Friend : (Smoking Weed)#SACREDGAMES2 pic.twitter.com/7drpcrAuJE
सेक्रेड गेम्स सीजन 2 में इस बार कल्कि केकलां की भी एंट्री हुई है। इस बारे में कल्कि कहती हैं- इस किरदार को पाने के लिए मुझे ऑडीशन देना पड़ा। तो जब ऑडीशन की बारी आई तो मुझे एक सीन दिया गया जहां मैं पहली बार सरताज से मिलती हूं और उसे आश्रम के बारे में बताती हूं। उस वक्त तक मेरे पास पूरी स्क्रिप्ट नहीं थी, तब मुझे मां शीला के बारे में बताया गया था। मैंने ओशो पर बनी वाइल्ड वाइल्ड कंट्री देखी है। जब मैंने ऑडीशन दिया था तो उस वक्त मेरे बाल भी बहुत कुछ मां शीला जैसे ही थे।
Trying to study in night...
After 5 minutes #SACREDGAMES2 pic.twitter.com/Nfxg25zVBn