फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में अफेयर, किसी और से शादी और अचानक तलाक, कुछ ऐसी है वीना मलिक की जिंदगी

Tue, 18 Jun 2019 06:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Jun 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
pakistani actress veena malik life facts and untold Story
veena malik - फोटो : Twitter
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक हमेशा अपने बयान और कारनामों से लोगों को दंग करती रहती हैं। विश्वकप मुकाबले के बाद जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने सानिया मिर्जा को ट्रोल करने की कोशिश की तो सानिया ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। सबसे पहले बताते हैं वीना ने ट्वीट कर क्या लिखा। वीना मलिक ने लिखा था- सानिया, मैं वास्तव में आपके बच्चे के लिए बहुत चिंतित हूं, आप लोग अपने बच्चे के साथ शीशी पैलेस में हैं। क्या यह खतरनाक नहीं है? जहां तक मुझे जानकारी है कि आर्ची जंक फूड के लिए पहचान रखता है और यह किसी एथलीट और बच्चे के लिए ठीक नहीं है। क्या आपको यह पता नहीं है आप खुद एक एथलीट हैं और मां भी।"


आइए जानते हैं कि पहले किस-किस दौर से गुजरी है वीना मलिक की जिंदगी।
 
pakistani actress veena malik life facts and untold Story
veena malik - फोटो : Twitter

साल 2010 में वीना मलिक भारत के शो बिग बॉस-4 में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर में वीना का बोल्ड अंदाज सबको हैरान कर देने वाला था। शो का हिस्सा रहे अश्मित पटेल के साथ वीना मलिक की नजदीकियों की भी खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आएं, लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। वीना ने साल 2013 में शादी करके सबको चौंका दिया था। पाकिस्तानी चैनल के अनुसार वीना ने कारोबारी असद बशीर खान खटक से कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद वीना ने कहा था- मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे लग रहा है मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं। शादी को 4 साल ही बीते थे कि मार्च 2017 में उनके तलाक की खबर भी आ गईं। 

pakistani actress veena malik life facts and untold Story
veena malik - फोटो : instagram
खबरों के मुताबिक तलाक के लिए आवेदन वीना ने ही दिया था। वीना मलिक ने जनवरी में लाहौर की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली थी। अदालत ने वीना मलिक के तलाक के आवदेन को स्वीकार कर लिया और उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इस तरह साल 2018 में वीना का अपने पति से तलाक हो गया। कुछ समय पहले वीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके और उनके पति के बीच बहुत दिनों से अनबन हो रही थी, इसलिए वो एक साथ नहीं रहते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani actress veena malik life facts and untold Story
veena malik with husband - फोटो : social media
एक शो में वीना ने कहा था कि असद ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही मेंटली भी उन्हें एब्यूज किया गया। जिसके बाद उन्होंने तलाक का कदम उठाया। तलाक की वजह की बात करें तो वीना टीवी और फिल्मों के साथ पाकिस्तानी राजनीति से जुड़े रहना चाहती थीं लेकिन उनके पति इसके खिलाफ थे।
 
विज्ञापन
pakistani actress veena malik life facts and untold Story
veena malik
पिछले दिनों वीना ने सोशल मीडिया पर भारतीय एयरफोर्स के लापता एएन-32 विमान के बारे में एक बेहूदा कॉमेंट किया था। उन्होंने लिखा था, 'इंडियन एयरफोर्स का एएन-32 क्रैश नहीं हुआ है। मौसम में बहुत बादल हैं और रेडार उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं- मिलिट्री साइंटिस्ट पीएम श्री नरेंद्र मोदी'। बता दें कुछ दिनों पहले एयरफोर्स का यह ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट गायब हो गया था जिसमें 13 लोग सवार थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed