पाकिस्तानी शेफ फातिमा अली का निधन हो गया है। फातिमा महज 29 साल की थीं। लंबे वक्त से फातिमा कैंसर से जूझ रही थीं। फातिमा अली साल 2017 में यूएस टेलीविजन सीरीज टॉप शेफ में आई थीं। इस शो के बाद ही फातिमा की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी। फातिला अली के निधन की जानकारी शो में उनके को-कंटेस्टेंट रहे ब्रूस कालमन ने सोशल मीडिया पर दी।
29 साल की पाकिस्तानी सेलिब्रिटी का निधन, आखिरी वक्त में ऐसी हो गई थी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रूस कालमन ने कहा - 'भारी मन से फातिमा अली को आज अलविदा कह रहा हूं। फातिमा कैंसर से जूझ रही थीं।' फातिमा 'टॉप शेफ' रियलिटी शो के सीजन 15 की कंटेस्टेंट थी। महज 29 साल की फातिमा रेअर बोन कैंसर से पीड़ित थीं। जानकारी के अनुसार फातिमा अली को कीमोथेरेपी से शुरुआती दौर में फायदा हुआ था लेकिन सितंबर में दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ।
A post shared by Bruce Kalman (@chefbkalman) on
फातिला अली ने 'टॉप शेफ' रियलिटी शो में 'फैन फेवरेट' का टाइटल जीता था। अक्टूबर 2018 में फातिमा अली ने खुद बताया था कि उनके पास सिर्फ एक साल बचा है। इस एक साल में वह लोगों के साथ रहना चाहती हैं और दुनिया के बेहतरीन व्यंजनों का सेंपिल लेना चाहती हैं। नवंबर 2018 में फातिला अली टॉक शो 'The Ellen DeGeneres' में आई थीं और बताया था कि किस तरह से वह इस बीमारी का सामना कर रही हैं।
इस टॉक शो के दौरान फातिमा ने बताया था कि वह बचे वक्त में दुनिया के सभी बेहतरीन रेस्टोंरेट जाना चाहती हैं। इस विश को उनके दोस्त और टॉप शेफ अपने पेज 'GoFundMe' के जरिए पूरा कर रहे हैं। इलाज के दौरान फातिमा अली ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें वह काफी बीमार नजर आ रही थीं। दुनिया से अलविदा कहने से पहले फातिमा अली ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए आखिरी पोस्ट भी लिखा था।
फातिमा अली ने अपने इस आखिरी पोस्ट में लिखा था - 'मुझे पता है कि मुझे कुछ लिखे हुए काफी वक्त बीत चुका है और इसके पीछे की वजह भी आप सबको पता है। मैं बीमार हूं..और बीमार होती जा रही हूं। इस वक्त मुझे आप सब की दुआओं की जरूरत है। मुझे उम्मीद है...क्योंकि एक इच्छा दूसरे पर बहुत अधिक जिम्मेदारी डाल देती है। अगर मैंने किसी का दिल दुखाया हो तो आप मुझे माफ कर देंगे। आपने मुझे जो खुशी दी है उसके लिए मैं आप सबको शुक्रिया कहना चाहती हूं। मैं आप सब को अपडेट करने की कोशिश करूंगी।'
A post shared by Fatima Ali (@cheffati) on