फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन हसीनाओं को दिल दे बैठे थे पाक क्रिकेटर्स, एक जोड़े ने तो शादी के बाद ले लिया था तलाक

Sun, 03 Mar 2019 07:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
pakistani cricketers love affair with bollywood actresses
पाकिस्तान - फोटो : social media

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत पुराना हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेट स्टार्स के अफेयर्स के चर्चे भी खूब रहे हैं। इन दिनों भारत पाकिस्तान के बीच लगातार टेंशन बनी हुई है। दोनों देश भले ही आज एक दूसरे के आमने-सामने हों लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों और बॉलीवुड की हसीनाओं का रिश्ता नफरत नहीं, बल्कि प्यार और मोहब्बत का रहा है। इस मौके पर हम बता रहे उन 5 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपना दिल दे बैठे...

pakistani cricketers love affair with bollywood actresses
जीनत इमरान - फोटो : social media
इमरान खान और जीनत अमान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक शानदार क्रिकेटर रहे। उन्हें पाकिस्तान का प्ले ब्वॉय भी कहा जाता था। तीन शादी कर चुके इमरान खान के अफेयर की लिस्ट भी लंबी रही है।  80 के दौर में इमरान पाकिस्तानी टीम के कैप्टन बनकर भारत आए थे। उस दौरान उनकी मुलाकात जीनत अमान से हुई थी। इमरान की एक्स वाइफ रेहम खान ने अपनी किताब में उनके और जीनत के रिश्तों का जिक्र किया है। हालांकि, किताब में उन्होंने सीधे तौर पर जीनत का नाम नहीं लिया। उन्होंने लिखा कि मुंबई में दोनों की मुलाकात पार्टियों में होने लगीं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए और जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी कर ली।
pakistani cricketers love affair with bollywood actresses
reena roy and mohsin khan - फोटो : file photo

रीना राय और मोहसिन खान
लाखों दिलों की दिल की धडकन रही बॉलीवुड अभिनेत्री रीना राय का अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से अफेयर रहा था। 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली। इसके बाद रीना राय टूट गई थी। इस बीच वो पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के करीब आई और दोनों ने 1983 में शादी कर ली। हालांकि कुछ सालों बाद 1990 में इनका तलाक हो गया और मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani cricketers love affair with bollywood actresses
सुष्मिता वसीम - फोटो : social media

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी पाक क्रिकेटर के साथ जुड़ा है। अच्छे-अच्छों को आउट करने वाले वसीम अकरम सुष्मिता की खूबसूरती पर फिसल गए थे। दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी जिसे उन्होंने जज किया था। दोनों का रिश्ता केवल 6 महीने ही चल पाया था।

विज्ञापन
pakistani cricketers love affair with bollywood actresses
सोनाली शोएब - फोटो : social media

सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर
सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। ऐसे में भला कोई अगर इस खूबसूरती का दीवाना हो अपना विकेट खो बैठे तो कोई क्या करे। पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस यानि शोएब अख्तर सोनाली की खूबसूरती के दीवाने थे। उन्होंने ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर सोनाली ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया तो वो उन्हें किडनैप कर लेंगे। सोनाली ने इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं बोला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed