{"_id":"5e0b01ac8ebc3e88217d3315","slug":"pakistani-filmmaker-jamshed-mehmood-said-ceo-of-don-has-molested-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी फिल्मकार जमशेद महमूद बोले- मेरे साथ डॉन के सीईओ ने रेप किया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी फिल्मकार जमशेद महमूद बोले- मेरे साथ डॉन के सीईओ ने रेप किया था
बीबीसी हिंदी
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जमशेद, हामिद हारुन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी फिल्मकार जमशेद महमूद ने इसी साल अक्टूबर महीने में आरोप लगाया था कि एक मीडिया घराने के मालिक ने 13 साल पहले उनके साथ रेप किया था। उस वक्त जमशेद के उस आरोप पर खलबली मच गई थी। हालांकि तब उन्होंने जिस पर रेप का आरोप लगाया, उनका नाम नहीं बताया था। सोमवार को जमशेद ने नाम बता दिया और वो नाम है पाकिस्तान के मशहूर अंग्रेजी अखबार डॉन के सीईओ हामीद हारून।
2 of 5
जमशेद महमूद
- फोटो : Social Media
जमशेद को लोग जमी नाम से पुकारते हैं। शनिवार की रात जमी ने एक नया ट्विटर अकाउंट बनाया और इसी अकाउंट से ट्वीट कर आरोप लगाए हैं। जमी का कहना है कि पहला ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था इसलिए नया ट्विटर अकाउंट बनाना पड़ा। जमी ने अपने ट्वीट को फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है।
3 of 5
हमीद हारून
- फोटो : Social Media
हारून ने इन आरोपों के जवाब में एक बयान जारी किया है। उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है, ''जाहिर तौर पर यह कहानी फर्जी है। जानबूझकर मनगढ़ंत और काल्पनिक कहानी गढ़ी गई ताकि मुझे और अखबार को चुप कराया जा सके। मैं इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हमीद हारून
- फोटो : Social Media
हारून ने कहा, ''मैं कानूनी कार्रवाई शुरू करने जा रहा हूं। मेरे नाम और प्रतिष्ठा के साथ प्रेस की आजादी पर चोट करने की यह साजिश है।''
विज्ञापन
5 of 5
जमशेद महमूद
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान की इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जमशेद महमूद एक बड़ा नाम है। 2014 में जमी ने O21 फिल्म निर्देशित किया था। जमी की निर्देशित फिल्म मूर 2015 में पाकिस्तान की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।