पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jeeyo: करण जौहर के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा यह पाकिस्तानी सिंगर, गाना चोरी करने का लगाया था आरोप

Sun, 05 Jun 2022 07:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 05 Jun 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
pakistani singer abrar ul haq will take legal action against karan johar for stealing his song nach punjaban in jugjugg jeeyo
करण जौहर और अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर और टी सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक ने फिल्म में उनका गाना 'नाच पंजाबन' चुराने का आरोप लगाया था। सिंगर का आरोप था कि उन्होंने अपने ओरिजिनल गाने के अधिकार किसी को नहीं बेचे हैं और फिल्म में बिना उनकी इजाजत के इस गाने का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, अब एक बार फिर पाकिस्तानी सिंगर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर करण जौहर के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है।

pakistani singer abrar ul haq will take legal action against karan johar for stealing his song nach punjaban in jugjugg jeeyo
जुग जुग जीयो और अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, 'मुझसे बहुत से फैन ये सवाल कर रहे हैं कि मैं करण जौहर या टी सीरीज के खिलाफ कोर्ट में क्यों नहीं गया, जबकि मेरा गाना 'नाच पंजाबन' चोरी किया गया है। तो इसका जवाब है हां, मैं कोर्ट जा रहा हूं, चिंता मत कीजिए। सिर्फ इतना कह देना कि क्रेडिट दिया, आपका गाना बहुत अच्छा लिखा है कि हमारी फिल्म हिट हो जाएगी, सही नहीं है। मैंने तो कभी इन्हें अपना गाना नहीं दिया और न ही अपने गाने के अधिकार बेचे हैं। यह मेरा गाना है और मैं इसे वापस लेकर रहूंगा। मैं कोर्ट में जा रहा हूं, वही मुलाकात होगी।' अबरार ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे गाने चोरी करना बंद करो।' इसके साथ ही उन्होंने करण जौहर, टी सीरीज और धर्मा मूवी को टैग भी किया है।
 

pakistani singer abrar ul haq will take legal action against karan johar for stealing his song nach punjaban in jugjugg jeeyo
अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, उसके बाद भी पाकिस्तानी सिंगर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'मैंने अपने गाने 'नाच पंजाबन' को किसी भी भारतीय फिल्म को नहीं बेचा है और मैं हर्जाने का दावा करने के लिए अदालत जाने का अधिकार रखता हूं। करण जौहर को चोरी करके गानों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह मेरा छठा गाना है, जिसे चोरी किया जा रहा है, जिसकी अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani singer abrar ul haq will take legal action against karan johar for stealing his song nach punjaban in jugjugg jeeyo
अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में टी सीरीज की ओर से स्टेटमेंट जारी कर कह गया था कि 'जुग जुग जीयो' के लिए कानूनी तरीके से गाने के अधिकार हासिल किए गए हैं ताकि 'नाच पंजाबन' गाने को अडैप्ट किया जा सके। यह एल्बम 1 जनवरी 2002 को आईट्यून्स पर आया था। यह लॉलिवुड क्लासिक यूट्यूब चैनल पर भी है, जिसका मालिकाना हक मूवी बॉक्स रिकॉर्ड्स लेबल पर है। बता दें कि 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed