फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतिफ असलम ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दिया बयान, यूजर बोला- 'अपना देश देखो, यहां मोदी जी हैं..'

Wed, 07 Aug 2019 10:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 07 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Singer Atif Aslam condemn the Indian government for Article 370 revoke in Jammu Kashmir
आतिफ असलम - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐलान के बाद से ही पूरे देश में लोगों के रिएक्शन सामने आए। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बौखलाहट देखने को मिली। ऐसे में सीमा पार के कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया और भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। इस लिस्ट में अब नया नाम जुड़ा है आतिम असलम का।

Pakistani Singer Atif Aslam condemn the Indian government for Article 370 revoke in Jammu Kashmir
atif aslam

दरअसल पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम मंगलवार को हज के लिए निकले। लेकिन जाने से पहले उन्होंने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और इसके बारे में जानकारी दी। वहीं पोस्ट के आखिर में उन्होंने अनुच्छेद 370 पर भी रिएक्ट किया।

Pakistani Singer Atif Aslam condemn the Indian government for Article 370 revoke in Jammu Kashmir
Atif Aslam

आतिफ असलम ने अपने पोस्ट में लिखा- 'कुछ बड़ा आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी हो रही है। इंशाअल्लाह, मैं जल्द ही अपनी जिंदगी के सबसे जरूरी सफर पर निकलने वाला हूं। हज पर जाने से पहले मैं सभी से माफी मांगता हूं, चाहे वह मेरे फैन्स हों, परिवार हो या दोस्त हों। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो माफ कर दें। कृपया दुआओं में मुझे याद रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Singer Atif Aslam condemn the Indian government for Article 370 revoke in Jammu Kashmir
आतिफ असलम - फोटो : amar ujala

यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इसके बाद जो पोस्ट में आतिफ ने लिखा, उसके चलते वो ट्रोल हो गए। पोस्ट में आगे आतिफ ने लिखा- 'इसके साथ ही मैं कश्मीरियों के साथ हो रही हिंसा और उत्पीड़न की भी निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर और पूरी दुनिया के मासूमों की रक्षा करे।'

विज्ञापन
Pakistani Singer Atif Aslam condemn the Indian government for Article 370 revoke in Jammu Kashmir
atif-aslam

आतिफ के पोस्ट पर एक तरफ जहां पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें करारा जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा कि आप अपने देश की चिंता करो, हमारे देश के लिए मोदी जी हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तानियों को जरुरत नहीं, भारत में चाहें जो भी चल रहा हो। ऐसे में कई कमेंट्स आतिफ के पोस्ट पर किए गए हैं। एक और दूसरे यूजर ने लिखा- आज आपने अपना एक फैन खो दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed