फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंग 3 से इस मशहूर गायक को हटाया, पाकिस्तान के तनाव के चलते सलमान ने लिया एक्शन

Fri, 08 Nov 2019 12:04 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 08 Nov 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Singer rahat fateh ali khan is Not part of Salman Khan Sonakshi Starrer dabangg 3
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की फिल्म दबंग सिनेमा जगत की मशहूर फ्रेंचाइजी में से एक है। दर्शक भी तहे दिल से चुलबुल पांडे का इंतजार करते हैं। इस साल क्रिसमस के मौके पर दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पिछली दोनों फिल्मों में सलमान के पुलिस अफसर के अनोखे किरदार के साथ ही रोमांटिक गाने भी खूब पसंद किए गए। 

Pakistani Singer rahat fateh ali khan is Not part of Salman Khan Sonakshi Starrer dabangg 3
Rahat Fateh Ali Khan - फोटो : twitter

फिल्म दबंग के गानों को लोगों के दिलों में उतारने का श्रेय पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को भी जाता है, जिन्होंने दबंग 1 में तेरे मस्त-मस्त दो नैन और दबंग 2 में तोरे नैना दगाबाज रे गाना गाया था। हालांकि दबंग 3 में दर्शकों को राहत फतेह अली खान की आवाज सुनने को नहीं मिलेगी।

Pakistani Singer rahat fateh ali khan is Not part of Salman Khan Sonakshi Starrer dabangg 3
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'सलमान खान ने दबंग 3 के लिए राहत फतेह अली खान से तोसे नैना लड़े गाना रिकॉर्ड करवाया था। यह रोमांटिक गाना म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद को भी पसंद आया था। हालांकि पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया। क्योंकि राहत साहब भी पाकिस्तान से हैं इसलिए सलमान और पूरी टीम ने यह फैसला लिया कि वही गाना किसी और गायक की आवाज में रिकॉर्ड किया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Singer rahat fateh ali khan is Not part of Salman Khan Sonakshi Starrer dabangg 3
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तोसे नैना लड़े गाना आज रिलीज हो रहा है। इस गाने को लेकर दर्शक भी बेताब हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित की गई है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन
Pakistani Singer rahat fateh ali khan is Not part of Salman Khan Sonakshi Starrer dabangg 3
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

 20 दिसंबर को दबंग 3 रिलीज होगी। वहीं दबंग खान की आने वाली दूसरी फिल्म की बात करें तो हाल में सुपरस्टार ने यह घोषणा की थी कि वह अगले साल ईद के मौके पर फिल्म राधे के साथ दर्शकों के सामने पेश होंगे, जिसमें सलमान के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी। हाल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।  इस फिल्म का निर्देशन भी प्रभूदेवा ही करेंगे।  

पढ़ें: चार साल में इतनी बदल गई 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', इन पांच तस्वीरों में देखें बदला हुआ लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed