सब्सक्राइब करें

Palak Muchhal Birthday: छोटी उम्र से पलक मुछाल ने शुरू कर दिया था गाना, बर्थडे पर सुने टॉप 5 गानें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 30 Mar 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
palak muchhal happy birthday special here her 5 hit songs
पलक मुछाल - फोटो : अमर उजाला

सिंगिंग की दुनिया में पलक मुछाल धीरे-धीरे बड़ा नाम हो गई हैं। पलक ने गायन की दुनिया में आज वो मुकाम हासिल किया है, जिसे बनाने में लोगों को सदियां बीत जाती हैं। गायिका पलक मुछाल का जन्म 30 मार्च 1990 को इंदौर में हुआ था। कल पलक अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगी। वह महज चार साल की उम्र में ही कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार की सदस्य बन गई थीं। सिर्फ पलक मुछाल ही नहीं बल्कि इनके भाई पलाश मुछाल भी संगीत से ही जुड़े हैं। अरजित सिंह का गाना एक तू ही आशिकी को पलाश ने ही कंपोज किया था। पलक मुछाल के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बेस्ट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

palak muchhal happy birthday special here her 5 hit songs
एम एस धोनी - फोटो : bollywoodlife.com

कौन तुझे 
फिल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का गाना कौन तुझे में पलक मुछाल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को टी सीरीज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। ये फिल्म ब्लॉकब्स्टर साबित हुई थी और ये गाना लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

palak muchhal happy birthday special here her 5 hit songs
रुस्तम - फोटो : social media

देखा हजारों दफा
फिल्म रुस्तम का गाना देखा हजारों दफा में पलक मुछाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी। इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे थे और गाने का म्यूजिक जीत गांगुली ने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
palak muchhal happy birthday special here her 5 hit songs
आशिकी २ - फोटो : social media

चाहूं मैं या न
बहुचर्चित फिल्म आशिकी 2 गाने चाहूं मैं या न को पलक मुछाल ने गाया था। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक जीत गांगुली ने दिया है। गाने में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
palak muchhal happy birthday special here her 5 hit songs
सनम रे - फोटो : फिल्म

हुआ है आज पहली बार
फिल्म सनम रे का गाना हुआ है आज पहली बार अरमान मलिक, पलक मुछाल और अमाल मलिक ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स मनोज यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है। गाने में पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला ने अभिनय किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed