फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने ऑटो की बैक सीट पर दिखाई कातिलाना अदाएं, फोटो हुई वायरल

Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Palak Tiwari Photo in auto Rickshaw goes viral on social media
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं जिनको उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। पलक भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती है और उनके लिए कभी अपने डांस वीडियो तो कभी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में पलक ने एक ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

Palak Tiwari Photo in auto Rickshaw goes viral on social media
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट की गई फोटो में पलक ऑटो में सफर करती नजर आ रही हैं। हालांकि फोटो ऑटो में सफर करने की वजह से वायरल नहीं हो रही बल्कि उनके पोज की वजह से हो रही है। दरअसल, पलक ऑटो की बैक सीट पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पलक पीछे बड़े ही आराम से पोज देती दिख रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

Palak Tiwari Photo in auto Rickshaw goes viral on social media
पलक तिवारी - फोटो : Instagram

पलक के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। लोग इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या मुझे लिफ्ट मिल सकती है।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'मैं ऑटो ड्राइवर बनना चाहता हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऑटो ड्राइवर कितना लकी है।' इसके अलावा बहुत से लोग इस फोटो पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Palak Tiwari Photo in auto Rickshaw goes viral on social media
पलक तिवारी - फोटो : insta

वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो 'बिजली' में नजर आ चुकी हैं। यह गाना काफी हिट हुआ था। इस गाने से वह रातोंरात पॉपुलर हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो वह 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर'  से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed