एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं। लाखों की संख्या में उन्हें लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड लुक की वजह से इंटरनेट का पारा बढ़ देती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान के सलमान के साथ अपने काम करने का अनुभव साझा किया है।
Palak Tiwari: किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग के दौरान कैसा था सलमान का रवैया? पलक तिवारी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातचीत के दौरान पलक ने बताया, ''शूटिंग की शुरुआत में उन्हें घबराहट होती थी, क्योंकि वह इस तरह के माहौल में नई थीं, लेकिन सलमान खान ने उन्हें घर जैसा महसूस कराया। वह बॉलीवुड के स्तंभों में से एक हैं। मैंने मान लिया था कि उनके साथ एक ही सेट पर रहना कठिन होगा, और मैं हर समय घबराई रहूंगी, लेकिन वह सेट पर एक पिता की तरह हैं। उन्होंने सुनिश्चित किया कि हम अच्छी तरह से खाना खा सके और अपने डायट को फॉलो कर सके।''
Jaya Prada: इंडियन आईडल 13 के सेट पर जया प्रदा ने किया 'नौलखा मंगा दे' पर डांस, फैंस बोले- खूबसूरती उम्र...
पलक ने अपनी मां श्वेता तिवारी की चिंता के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब मैं शूटिंग कर रही थी तो वह मुझे कभी नहीं कॉल करती थीं, क्योंकि वह जानती थी कि मेरा ख्याल रखा जाएगा। सलमान सेट पर लगभग हर जगह मौजूद रहते हैं। सेट पर क्या हो रहा है वह सबकुछ जानते हैं।''
Sanjay Dutt: अधीरा के बाद संजय दत्त फिर बनेंगे 'खलनायक', थलपति विजय ने गले लगाकर किया 'लियो' के सेट पर स्वागत
बता दें कि किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह बच्चन पांडे और हाउसफुल 4 जैसी कॉमेडी फिल्म बना चुके हैं। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, पलक तिवारी, जगपति बाबू, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल जैसे कलाकार काम करते दिखेंगे। इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
Kareena-Rani: करीना कपूर-रानी मुखर्जी एक साथ आईं नजर, व्हाट वीमेन वांट के आगामी एपिसोड में दिखेंगी एक्ट्रेस
गौरतलब है कि पलक तिवारी हार्डी संधू के गाने बिजली बिजली में नजर आई थीं। इस म्यूजिक वीडियो को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। गाने को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।
Sawara Bhaskar: स्वरा-फहाद की शादी की तैयारियां शुरू, सलवार सूट में पति संग ढोल पर थिरकती नजर आईं अभिनेत्री