सब्सक्राइब करें

Pallavi Joshi: 'द कश्मीर फाइल्स' को खराब कहने पर नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं पल्लवी जोशी, फिल्म देखने की दी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 14 Sep 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Pallavi Joshi angry as Naseeruddin Shah calls The Kashmir Files Disturbing says first watch film then comment
नसीरुद्दीन शाह, पल्लवी जोशी - फोटो : Social media
नसीरुद्दीन शाह इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'गदर 2' पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने कहा था कि वह इन फिल्मों की लोकप्रियता से परेशान हैं। नसीरुद्दीन ने दावा किया था कि कुछ फिल्म निर्माता फिल्मों को खराब कर रहे हैं और केवल नफरत फैला रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' को परेशान करने वाली फिल्म बताने पर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने नसीरुद्दीन को जवाब दिया था। अब फिल्म की अभिनेत्री और विवेक की पत्नी पल्लवी जोशी ने अभिनेता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
Pallavi Joshi angry as Naseeruddin Shah calls The Kashmir Files Disturbing says first watch film then comment
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पल्लवी जोशी ने नसीरुद्दीन शाह से इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले फिल्म देखने का आग्रह किया और कहा, “नसीरजी जो भी कहते हैं, वह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो जाता है। मैं सोशल मीडिया पर हूं, इसलिए मैंने उनकी राय के बारे में पढ़ा है, लेकिन मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा है। नसीर साहब द' कश्मीर फाइल्स' के बारे में जो भी कहें, मेरी उनसे एक ही गुजारिश है कि वह पहले हमारी फिल्म देखें और फिर उन्हें जो कहना है कहें।'

Scam 2003: महेश भट्ट भी बनाना चाहते थे 'तेलगी' पर फिल्म, लीड रोल के लिए इरफान खान का नाम किया था तय

Pallavi Joshi angry as Naseeruddin Shah calls The Kashmir Files Disturbing says first watch film then comment
पल्लवी जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री ने आगे कहा कि अगर नसीरुद्दीन फिल्म देखेंगे तो 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में उनकी राय बदल जाएगी। अभिनेत्री ने कहा, “द कश्मीर फाइल्स उस तरह की फिल्म नहीं है, जिसके बारे में वह सोच रहे हैं। आज जीवन के इस पड़ाव पर पहुंचकर मुझे लगता है कि सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करना ठीक नहीं है। आप जो सुनते हैं उस पर विश्वास करने में कोई अच्छी बात नहीं है। जब मैं किसी भी चीज के बारे में खुलकर बात करती हूं तो उस विषय से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा कर लेती हूं, अगर मुझे किसी फिल्म के बारे में बात करनी है, चाहे वह 'द कश्मीर फाइल्स' हो या कोई और फिल्म तो मैं सबसे पहले वह फिल्म जरूर देखूंगी।''

Dream Girl 2 100 Cr: आयुष्मान की सबसे सुस्त रफ्तार सौ करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी ड्रीमगर्ल 2, अनन्या खुश हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
Pallavi Joshi angry as Naseeruddin Shah calls The Kashmir Files Disturbing says first watch film then comment
पल्लवी जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

पल्लवी जोशी ने बताया कि वह नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणियों से 'आहत' हैं। पल्लवी ने कहा, "मैं नसीर भाई का बहुत सम्मान करती हूं। वह बहुत अच्छे कलाकार हैं। मैं उनसे एक बार मेरी फिल्म देखने का अनुरोध करती हूं। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है, इसलिए मैं उन्हें अच्छे से जानती हूं। अब अगर, वह बिना देखे मेरी फिल्म पर कमेंट करते हैं तो दुख होता है, लेकिन क्या करें, दुनिया ऐसी ही है।'

Jawan: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर जवान बनाएगा नए निशान, इतने करोड़ में बिके शाहरुख की फिल्म के राइट्स

विज्ञापन
Pallavi Joshi angry as Naseeruddin Shah calls The Kashmir Files Disturbing says first watch film then comment
विवेक अग्निहोत्री, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले पल्लवी जोशी के पति और 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी उनकी फिल्म को 'परेशान करने वाली' कहने के लिए नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की थी। विवेक ने कहा था, “कुछ लोग जीवन में निराश हैं। वे हमेशा नकारात्मक खबरों और नकारात्मक चीजों पर विश्वास करते हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि नसीर भाई को क्या पसंद है। मैं उनकी एक्टिंग का फैन रहा हूं और उन्हें 'द ताशकंद फाइल्स' में भी कास्ट किया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह इस तरह की बातें कह रहे हैं, हो सकता है कि वह बहुत बूढ़े हो गए हैं या हो सकता है कि वह जीवन में बहुत निराश हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed