फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिरजू महाराज से ट्रेनिंग लेकर माधुरी ने किया था 'देवदास' के इस सुपरहिट गाने पर डांस, दीपिका को भी बना चुके हैं 'मस्तानी'

Thu, 04 Feb 2021 01:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 04 Feb 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Pandit Birju Maharaj Birthday Know About His Choreography In Bollywood With Deepika Padukone Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित, पंडित बिरजू महाराज, दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल फोटो

जब भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य के बारे में बात की जाती है तो सबसे पहले पंडित बिरजू महाराज का नाम जरूर लिया जाता है। पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज ने कत्थक को एक नई और अलग ही पहचान दी। बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1939 को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। बिरजू महाराज इस साल 83 साल के हो चुके हैं। पंडित बिरजू महाराज लखनऊ के कत्थक के कालका-बिनदानिन घराने से ताल्लुक रखते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी अपनी ताल पर थिरकाया है। बिरजू महाराज के जन्मदिन पर बताते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...

Pandit Birju Maharaj Birthday Know About His Choreography In Bollywood With Deepika Padukone Madhuri Dixit
पंडित बिरजू महाराज - फोटो : अमर उजाला

बिरजू महाराज के पिता अच्छन महाराज और चाचा शम्भू महाराज का नाम देश के प्रसिद्ध कलाकारों में था। पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा है। नौ वर्ष की आयु में उनके पिता का देहांत हो गया था जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने अपने चाचा लच्छू महाराज और शंभू महाराज से कत्थक सीखा। इन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में कत्थक को एक नई पहचान दिलाई है। साथ ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफी कर उन्हें एक नया रंग दिया है।

Pandit Birju Maharaj Birthday Know About His Choreography In Bollywood With Deepika Padukone Madhuri Dixit
शतरंज के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड फिल्मों में कोरियाग्राफी की। उन्होंने बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों को अपनी ताल पर नचाया है। बिरजू महाराज ने सबसे पहले सत्यजीत रे की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में दो डांस नंबर की कोरियोग्राफी करने के साथ ही उन्हें अपनी आवाज भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pandit Birju Maharaj Birthday Know About His Choreography In Bollywood With Deepika Padukone Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : twitter@MadhuriDixit

बिरजू महाराज ने यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल' है में एक म्यूजिक पर कोरियोग्राफी की थी। ये कोरियोग्राफी उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर की। उन्होंने फिल्म के एक डांस सीक्वेंस के लिए माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था।

विज्ञापन
Pandit Birju Maharaj Birthday Know About His Choreography In Bollywood With Deepika Padukone Madhuri Dixit
देवदास

इसके बाद बिरजू महाराज ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित को डांस सिखाया था। उन्होंने इस फिल्म का गाना 'काहे छेड़- छेड़ मोहे' की कोरियोग्राफी की थी। माधुरी हमेशा से ही उनकी पंसदीदा नृत्यांगना रही हैं। उनका मानना है कि माधुरी भी मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसी ही बेहतरीन डांसर हैं। जबकि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कटरीना कैफ को डांस करना नहीं आता, वो जो करती हैं उसे 'हिलना' कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed