फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पंकज कपूर की इस फिल्म ने जीते थे आठ ऑस्कर, निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

Sat, 29 May 2021 08:15 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 29 May 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Kapoor Birthday Special the famous Musaddilal from office office whose first film won 8 oscar awards
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज कपूर एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 29 मई 1954 को लुधियाना में जन्में पंकज कपूर ने मनोरंजन जगत में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। उनके बेटे शाहिद कपूर भी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। पकंज कपूर ने श्याम बेनगल की फिल्म आरोहण(1982) से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद (1982) रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' में उन्होंने महात्मा गांधी के दूसरे सचिव प्यारेलाल की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा लेकिन प्रभावशाली था। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।



छोटे पर्दे पर भी चला अभिनय का जादू

जहां उस समय में बड़े पर्दे के अभिनेता छोटे पर्दे पर अभिनय करना सही नहीं मानते थे तो वहीं पंकज कपूर ने टीवी पर भी अपना सफल करियर गढ़ा। उन्होंने 80 के दशक में जासूसी सीरियल 'करमचंद' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए जबरदस्त वाहवाही लूटी। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Pankaj Kapoor Birthday Special the famous Musaddilal from office office whose first film won 8 oscar awards
पंकज कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

पंकज कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। उनका काफी सारा समय थिएटर में गुजरा। कहते हैं कि थिएटर आर्टिस्ट के अभिनय करने का तरीका ही अलग होता है। चेहरे के हाव-भाव से लेकर किरदार को अंदर तक उतार लेने का गुण पंकज कपूर को भी बखूबी आता है। ये बात उनकी फिल्मों और टीवी सीरियलों में भी दिखी।

Pankaj Kapoor Birthday Special the famous Musaddilal from office office whose first film won 8 oscar awards
ऑफिस-ऑफिस शो में पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज कपूर को फिल्म 'मकबूल' और 'डॉक्टर की मौत' के लिए काफी पसंद किया गया। वहीं वो 'धर्म', चमेली, 'एक रुका हुआ फैसला', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', जैसी फिल्मों में भी नजर आए। टीवी पर पंकज कपूर का जादू खूब चला। 'करमचंद' के अलावा टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' में उनके किरदार को जबरदस्त प्रसिद्धी मिली। सिस्टम के भ्रष्टाचार को व्यंग के रूप में पेश करने वाले इस शो में उन्होंने मुसद्दीलाल का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Kapoor Birthday Special the famous Musaddilal from office office whose first film won 8 oscar awards
नीलिमा अजीम, पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों और टीवी के अलावा पंकज कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहें। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दौरान ही उनकी मुलाकात अभिनेत्री और डांसर नीलिमा अजीम से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गईं और फिर उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद शाहिद कपूर का जन्म हुआ। आज शाहिद भी ्अपने पिता की तरह सफल अभिनेता बन चुके हैं।

विज्ञापन
Pankaj Kapoor Birthday Special the famous Musaddilal from office office whose first film won 8 oscar awards
शाहिद कपूर, पंकज कपूर - फोटो : Social Media

हालांकि नीलिमा से पंकज कपूर की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। इसके बाद पंकज कपूर की जिंदगी में सुप्रिया पाठक की एंट्री हुई। सुप्रिया और पंकज आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। वहीं शाहिद कपूर भी अपनी दोनो माओं से बहुत लगाव रखते हैं। शाहिद और पंकज कपूर साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों ने 'शानदार' और 'मौसम' में साथ काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed