फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: युसूफ लकड़ावाला को ईडी ने किया अरेस्ट और रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया

Sat, 29 May 2021 12:27 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 29 May 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Top news ED arrested film financer Yusuf Lakdawala and UN removed Randeep Hooda as cms ambassador
युसूफ लकड़ावाला - फोटो : Social media

खंडाला में एक महंगी जमीन की खरीद के लिए कथित रूप से जाली कागजात बनाने से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मुंबई स्थित बिल्डर और फिल्मों फाइनेंसर युसूफ एम लकड़ावाला को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की ओर से बताया गया कि लकड़ावाला को धन शोधन कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।



पुणे जिले की मावल तहसील के अंतर्गत खंडाला में 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के फर्जी कागजात बनाने और धोखाधड़ी के संबंध में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर 76 वर्षीय लकड़ावाला तथा अन्य के विरुद्ध ईडी ने मामला दर्ज किया है।
 

फिल्म फाइनेंसर गिरफ्तार: युसूफ लकड़ावाला को ईडी ने किया अरेस्ट, जमीन हड़पने का है मामला

Top news ED arrested film financer Yusuf Lakdawala and UN removed Randeep Hooda as cms ambassador
Randeep Hooda

रणदीप हुड्डा ने बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया था।अभिनेता को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया है। यह कदम एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद उठाया गया है।

रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया, मायावती पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Top news ED arrested film financer Yusuf Lakdawala and UN removed Randeep Hooda as cms ambassador
सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI, instagram/rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया है। पिठानी राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत नेता के मकान में उनके साथ रह रहा था।

ड्रग्स केस: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को NCB ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Top news ED arrested film financer Yusuf Lakdawala and UN removed Randeep Hooda as cms ambassador
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

अमिताभ बच्चन सनी लियोनी के पड़ोसी बन गए हैं। उन्होंने मुंबई में 31 करोड़ रुपये का एक डुप्लेक्स खरीदा है। Zapkey.com के दस्तावेजों के मुताबिक 5184 वर्गफुट घर क्रिस्टल ग्रुप के 'अटलांटिस प्रोजक्ट' में खरीदा है। बता दें कि क्रिस्टल ग्रुप टीयर-2 लेवल का बिल्डर है।

नया आशियाना: सनी लियोनी के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, 28 मंजिला इमारत में खरीदा 31 करोड़ का घर

विज्ञापन
Top news ED arrested film financer Yusuf Lakdawala and UN removed Randeep Hooda as cms ambassador
'रे' में मनोज और गजराज राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स पर फिल्मावली का सीजन फिर लौटने वाला है। ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘घोस्ट स्टोरीज’ और ‘अजीब दास्तान्स’ के बाद अब उम्मीद की किरण एक नई फिल्म एंथॉलजी यानी फिल्मावली ‘रे’ में दिखनी वाली है। सत्यजीत रे की चार अलग अलग कहानियों का ताना बाना लेकर नए सिरे से बुनी गईं इन चार कहानियों में ओटीटी स्टार बिदिता बाग भी दिखेंगी और ओटीटी के ही चले मनोज बाजपेयी भी। मनोज बाजपेयी और बिदिता बाग के अलावा कुछ और दमदार सितारे भी इस फिल्मावली में अगले महीने के आखिरी शुक्रवार को नजर आएंगे।

Ray: बिदिता बाग और मनोज बाजपेयी संग सजेगी नेटफ्लिक्स की महफिल, सत्यजीत रे की कहानियों के नए तेवर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed