{"_id":"60b10d6c8ebc3e14c818404b","slug":"zanjeer-to-nishabd-here-why-amitabh-bachchan-has-played-vijay-22-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जंजीर से निशब्द तक: इन 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया 'विजय' का किरदार, वजह बेहद दिलचस्प","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जंजीर से निशब्द तक: इन 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया 'विजय' का किरदार, वजह बेहद दिलचस्प
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 28 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1969 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह को जो उन्हें बॉलीवुड का महानायक भी कहा जाता है। अमिताभ कभी इंजीनियर बनने या एयरफोर्स में जाने का सपना देखा करते थे लेकिन किस्मत में तो हिंदी सिनेमा के पर्दे पर पहचान बनानी लिखी थी। बॉलीवुड में 1970 के दशक में अमिताभ एक एंग्री यंग मैन के रूप में मशहूर हुए। इसके बाद तो वह भारतीय सिनेमा के एक अहम आधारस्तंभ बन गए। अमिताभ बच्चन ने कई सालों तक बॉलावुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन का भी विजय नाम से कुछ ऐसा ही नाता है। जंजीर, दीवार, हेरा फेरी, डॉन, अग्निपथ, शहंशाह और 'निशब्द' समेत कुल 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन का नाम विजय था। इसके पीछे की वजह शायद कम ही लोग जानते होंगे।
2 of 5
जंजीर
- फोटो : twitter
अमिताभ ने फिल्म सात हिन्दुस्तानी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद उन्होंने लगातार 12 फिल्में फ्लॉप दी। इतनी फिल्में फ्लॉप होने के बाद वे बेहद मायूस हो गए थे।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
इसके बाद उन्हें प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर मिली, इस फिल्म को कई सुपरस्टार्स रिजेक्ट कर चुके थे। प्रकाश मेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जंजीर की शूटिंग के दौरान अमिताभ बेहद नर्वस रहते थे। वे बहुत डिप्रेस्ड दिखते थे और शॉट होने के बाद अकेले बैठकर कोका-कोला पीते रहते थे। अमिताभ के पहले कई जाने-माने एक्टर्स जंजीर को ठुकरा चुके थे। अमिताभ ने फिल्म में अपना सौ फीसदी कॉन्ट्रिब्यूशन किया और नतीजा सबके सामने है। इस फिल्म में अमिताभ के किरदार का नाम विजय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद वो करीब 21 फिल्मों में विजय के रोल में दिखे। वहीं, अमिताभ बच्चन पर कई किताब लिख चुकी लेखिका भावना सौमाया ने बताया था कि हमारी इंडस्ट्री में एक प्रथा है, जिस नाम से किसी फिल्म स्टार की फिल्म सफल हो जाती है। अगली फिल्मों में भी उसका नाम वही रखा जाता है। मैंने एक बार यही बात जावेद अख्तर से पूछी तो उन्होंने कहा था कि वो हर चीज पर विजय पाते थे, शायद इसलिए ज्यादातर फिल्मों में उनका नाम विजय रहा।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में मिली सफलता के बाद ही लगभग 22 फिल्मों में अमिताभ के कैरेक्टर का नाम विजय रहा। जंजीर, रोटी कपड़ा और मकान, हेरा-फेरी, त्रिशूल, डॉन, द ग्रेट गैम्बलर, काला पत्थर, दो और दो पांच, दोस्ताना, शान, शक्ति, आखिरी रास्ता, अकेला, आंखें, रण, शहंशाह, अग्निपथ सहित 22 फिल्मों में बिग बी ने विजय का किरदार निभाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।