सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने पेड पीआर ट्रेंड पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 01 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi broke silence on PR trend in Bollywood industry said nothing will be achieved from this
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी ने अपने सधे हुए अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता को हर किरदार में बखूबी ढलते देखा जाता है। साथ ही वह सम-सामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आते हैं। इसी कड़ी में पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा पेड पीआर के इस्तेमाल को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी राय दी है। अभिनेता का कहना है कि पीआर एक्सरसाइज उन्हें सुर्खियों में तो रख सकती है, लेकिन यादगार नहीं बनाएगी।

Trending Videos
Pankaj Tripathi broke silence on PR trend in Bollywood industry said nothing will be achieved from this
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पेड पीआर के चलन पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'इमेज बनाने के चक्कर में पड़ोगे ना तो जीवन भर चक्कर में ही रहना पड़ेगा। इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा।' अभिनेता का कहना है कि उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि दर्शक उनके काम पर चर्चा करें और स्क्रीन पर उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के लिए उन्हें याद रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi broke silence on PR trend in Bollywood industry said nothing will be achieved from this
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur

पंकज त्रिपाठी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं पीआर करके चर्चित हो सकता हूं, यादगार नहीं हो सकता। वह मैं जीवन में केवल अपने किरदारों और अपने व्यवहार के साथ ही कर सकता हूं।' वह आगे कहते हैं, 'काम महत्वपूर्ण है और मैं चाहता हूं कि केवल मेरे काम के बारे में ही बात हो। इन दिनों विनम्र होने का चलन है। विनम्र होने का दिखावा करो।'

Celebs: अभिनय डेब्यू से पहले म्यूजिक वीडियो से छाए ये सितारे, गाने और डांस पर फैंस को भी थिरकने पर किया मजबूर

Pankaj Tripathi broke silence on PR trend in Bollywood industry said nothing will be achieved from this
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं यह जानने के लिए खुद का अन्वेषण कर रहा हूं कि मैं वास्तव में विनम्र हूं या दिखावा कर रहा हूं।' हवाईअड्डे पर और जिम आउटिंग के दौरान सेलेब्स की तस्वीरें खींचे जाने के चलन पर जोर देते हुए, त्रिपाठी कहते हैं कि उन्हें अक्सर कैद किया जाना पसंद नहीं है और वह समय-समय पर गायब होना पसंद करते हैं।'

Piyush Mishra: 'गुलाल' के दिनों को याद करते दिखे पीयूष, अनुराग को बताया ईमानदार, बोले- अब कैसा है नहीं पता!

विज्ञापन
Pankaj Tripathi broke silence on PR trend in Bollywood industry said nothing will be achieved from this
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur

अभिनेता ने जोड़ा, 'मुझे ये पैपराजी कल्चर पसंद नहीं है, पर जो करता है मैं उनके खिलाफ भी नहीं हूं। यह उनके जीवन का तरीका है। उन्हें (पैप्स) अब फिल्म के प्रचार के हिस्से के रूप में कार्यक्रमों में भी आमंत्रित किया जाता है।' यह पूछे जाने पर कि वह फिल्म इंडस्ट्री के बारे में क्या बदलना चाहेंगे, त्रिपाठी ने कहा, 'मैं इस फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी बदलने के बजाय खुद को बदलना चाहूंगा। लोग जो चाहें कर सकते हैं।'

Wayanad Landslide: सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ, विक्रम के बाद सूर्या-रश्मिका मंदाना ने दिया राहत कोष में दान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed