फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंकज त्रिपाठी फिर लौटे वकील बाबू के अवतार में, इस बार 'मिश्राइन' की दबंगई डाल रही रंग में भंग

Wed, 09 Dec 2020 12:23 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 09 Dec 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi has teased the second season of his web series Criminal Justice with a new video where he also reveals that Madhav Mishra is now a married man
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘क्रिमिनल जस्टिस’ नाम सुनकर आपके मन में क्या छवि उभरती है, यही ना कि कोई सीरियस टाइप की थ्रिलर फिल्म या वेब सीरीज होगी। लेकिन, अब इसे बनाने वालों का अपना पैंतरा मानें या फिर कि पंकज त्रिपाठी का फिल्मों और वेब सीरीज से ऊंचा हो चुका स्तर, उनका नया वीडियो इस सबसे कहीं ऊपर उठ चुका है। ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का नया सीजन आने वाला है और उसकी जो पहली झलक पंकज त्रिपाठी के एक संवाद के बहाने बाहर आई है, वह बत्तीसी खिला देने वाली है (अगर 32 दांत बाकी बचे हों तो)।

Pankaj Tripathi has teased the second season of his web series Criminal Justice with a new video where he also reveals that Madhav Mishra is now a married man
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ‘क्रिमिनल जस्टिस’ नाम की अपने कोट से काली कहानी में वकील माधव मिश्रा के किरदार में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज में उन्होंने अपनी बुद्धि व दृढ़ निश्चय के बल पर एक मुश्किल केस हल भी किया। लेकिन, इसका कोई खास फायदा उनके करियर को मिला हो, लगता नहीं है। माधव मिश्रा की इस बीच शादी भी हो जाने की खबर सामने आ रही है।

पढ़ें: ‘शकीला’ के पोस्टर में साउथ के सुपरस्टार बने दिखे पंकज त्रिपाठी, ऋचा ने बताई फिल्म करने की वजह

Pankaj Tripathi has teased the second season of his web series Criminal Justice with a new video where he also reveals that Madhav Mishra is now a married man
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब यूं लगता है कि माधव मिश्रा कोई नया केस खोज रहे हैं। वह परेशान हैं कि इतना बड़ा केस हल करने के बाद भी उनके पास टुच्चे टुच्चे केस आ रहे हैं और सारे बड़े केस दूसरे वकील पा जा रहे हैं। लेकिन, बेचारे करियर पर फोकस करें भी कैसे। शादी जो हो गई। जब भी कोई सीरियस बात करना शुरू करते हैं, पीछे से मिश्राइन का आदेश आ जाता है। माधव मिश्रा ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक जन अपील भी की है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar VIP (@disneyplushotstarvip)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi has teased the second season of his web series Criminal Justice with a new video where he also reveals that Madhav Mishra is now a married man
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस नए अवतार के बारे में पंकज त्रिपाठी कहते हैं,, ‘‘अपने पसंदीदा किरदार माधव मिश्रा के रूप में वापसी कर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा, इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिए।’’ सूत्रों की मानें तो सीरीज का अगला चैप्टर ‘क्रिमिनल जस्टिसः बिहाईंड क्लोज़्ड डोर्स’ और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है और पंकज त्रिपाठी का किरदार मिश्रा जी अपने अगले बड़े केस से सभी को चौंका देगा।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi has teased the second season of his web series Criminal Justice with a new video where he also reveals that Madhav Mishra is now a married man
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी के लिए साल 2020 काफी रोचक रहा है। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में एक महिला पायलट के पिता के किरदार में पंकज को खूब वाहवाही मिली। फिल्म ‘लूडो’ में चारों कहानियों को जोड़ने वाले किरदार के रूप में भी पंकज त्रिपाठी को लोगों ने काफी पसंद किया। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में पंकज ने अपने करियर के बारे में लंबी बातचीत की थी औऱ गांव से लेकर मुंबई तक के अपने सफर के रोचक किस्से सुनाए थे।

पढ़ें: पंकज त्रिपाठी ने अमर उजाला से की खास बात, बोले- पैसे के लिए काम करने का मेरा वक्त जा चुका है'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed