सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ईश्वर की सिफारिश लेकर फिल्मों में काम मांगने जाया करते थे पंकज त्रिपाठी, सुनाया मजेदार किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 Apr 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi shares funny anecdotes when he go to work in films with the recommendation of God
Pankaj Tripathi - फोटो : social media

पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ी है। उनके हर किरदार में एक नयापन दिखता है। जब भी उनकी कोई नई फिल्म या वेबसीरीज आती है तो मानो लगता है कि उनमें किसी युवा का तरह निखार आता जा रहा है। ये पंकज त्रिपाठी की सालों की मेहनत का नतीजा है। इन दिनों अभिनेता लॉकडाउन में अपने संघर्ष से जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं।

Trending Videos
Pankaj Tripathi shares funny anecdotes when he go to work in films with the recommendation of God
pankaj tripathi - फोटो : social media

हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपने संघर्ष से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहते हैं, 'मैं अपनी पत्नी के साथ 2004 में मुंबई आ गया। मुंबई आने से पहले मैंने पत्नी से कह दिया था कि संघर्ष लंबा होगा इसलिए बीएड कर लो ताकि एक कमाता रहे। क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मेरा क्या होगा। मुंबई में आते ही मैं शुरुआत में अपने दोस्त के घर रहा। मैं पत्नी के साथ अखबार में स्कूल में नौकरी के इश्तेहार देखता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi shares funny anecdotes when he go to work in films with the recommendation of God
Pankaj Tripathi - फोटो : social media

उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिना वैकेंसी के ही पत्नी को एक स्कूल में बायोडाटा पहुंचाने के लिए मनाया। इसके बाद उनकी पत्नी ने स्कूल में जाकर बायोडाटा दिया। हालांकि रिसेप्शन पर उन्हें कह दिया गया कि कोई नौकरी नहीं हैं यहां, लेकिन उन्होंने बायोडाटा रख लिया। और ये कहा गया कि अगर नौकरी होगी तो बुला लेंगे।

Pankaj Tripathi shares funny anecdotes when he go to work in films with the recommendation of God
pankaj tripathi - फोटो : netflix

पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया, 'उस दौरान मेल की सुविधा नहीं थी। फोटो देखने के बाद ऑडिशन में बुलाया जाता था। तब कास्टिंग डायरेक्टर्स नहीं होते थे और एक्टर्स को कास्ट करने के लिए प्रोफेशनल माहौल नहीं होता था। ऐसे में हमें असिस्टेंट डायरेक्टर्स और ऐसे ही फिल्म की यूनिट से जुड़े लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था।'

विज्ञापन
Pankaj Tripathi shares funny anecdotes when he go to work in films with the recommendation of God
Pankaj Tripathi with family - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

उन्होंने कहा, 'मैंने प्रोडक्शन हाउस में कहना शुरू कर दिया था कि मुझे ईश्वर जी ने भेजा है जिसके बाद मेरी एंट्री हो जाया करती थी। जब मुझसे ईश्वर जी के बारे में पूछा जाता था तो मेरे पास कोई जवाब नहीं होता था और मैं ऊपर की तरफ उंगली उठा देता था। कई लोग मेरे सेंस ऑफ ह्यूमर से इंप्रेस हो जाते थे तो कई ऐसे भी थे जो फ्रस्ट्रेट हो जाते थे। इस दौरान मेरी पत्नी की नौकरी लग गई थी जिससे मुश्किल थोड़ी कम हुई। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इंसान को लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। आप एक दिन अपने प्रयासों में सफल जरूर होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed