{"_id":"5d0e16298ebc3e6ad64fd253","slug":"pankaj-tripathi-shooting-for-the-ranveer-singh-starrer-83-besides-injuries-in-ribs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन टूटी पसलियों के साथ ‘83’ का शूट कर रहे पंकज त्रिपाठी, इस हादसे में लगी चोट से टूटी हड्डियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन टूटी पसलियों के साथ ‘83’ का शूट कर रहे पंकज त्रिपाठी, इस हादसे में लगी चोट से टूटी हड्डियां
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 22 Jun 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pankaj tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुमुखी अभिनेता एवं नेशनल अवार्ड विनर पंकज त्रिपाठी काम के प्रति अपने समर्पण और अपनी विनम्रता के लिए बड़े स्तर पर पहचान बना चुके हैं। पिछले कुछ साल पंकज के लिए काफ़ी व्यवस्तताओं से भरे रहे हैं और वह पूरा-पूरा दिन काम करते रहे हैं जिस वजह से वह ना ख़ुद के लिए समय निकाल पाए और ना ही अपने परिवार के लिए वक्त दे पाए।
2 of 5
pankaj tripathi
- फोटो : amar ujala
रोज़ाना कामों से कुछ दिन की छुट्टी लेने के इरादे से पंकज ने अगनी फ़िल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन जाने से पहले परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने की योजना बनाई, लेकिन जाने से एक दिन पहले बुलेट मोटरसाईकिल चलाते हुए उनका एक्सीडेंट हो गया।
3 of 5
pankaj tripathi
- फोटो : amar ujala
पंकज के कंधे और बाजुओं पर चोटें आईं लेकिन इन्हें मामूली चोटें समझते हुए वह थोड़ी सी दवा लेकर छुट्टियां मनाने स्कॉटलैंड चले गए। छुट्टियों के तुरंत बाद उन्हें 83 की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचना था, जहां टीम उनका इंतज़ार करने वाली थी। छुट्टियों के दौरान पंकज को पेट के आसपास ज़ब्रदस्त दर्द होने लगा। मेडिकल चेक अप के बाद पता चला कि उनकी तीन पसलियां टूट चुकी हैं जिसकी वजह से दर्द हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : self
करियर की शुरूआत से ही पंकज अपने काम के प्रति समर्पित और पक्के इरादे वाले रहे हैं। चाहे उनकी चोटें गंभीर थीं और दर्द भी काफ़ी था लेकिन यह समस्या पंकज को 83 की शूटिंग शुरू करने के लिए पहुंचने से रोक नहीं पाई और वह सही समय पर पहुंच गए और लंदन में शूटिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
Pankaj Tripathi
फ़िल्म 83 की टीम उनका पूरा ख़्याल रख रही है और उन से ज़्यादा शारीरिक मशक्कत नहीं करवा रही है। पंकज ख़ुद भी ज्यादा ध्यान रख रहे हैं और ख़ूद को बिना थकाए शॉट दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।