फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुल खान लाईं मोहब्बत की एक और दास्तां: इस बार अहान और इश्की के इश्क पर जोर नहीं

Mon, 15 Mar 2021 05:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Param Singh Set To Return With Gul Khan’s New Show Ishk Par Zor Nahi On Sony TV
परम सिंह और अक्षिता मुद्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नए धारावाहिक 'इश्क पर ज़ोर नहीं' की कहानी के बारे में शो के प्रसारण के दिन सोमवार को ही खुलासा हो गया। ये अहान और इश्की की प्रेम कहानी है। ये दोनों एक दूसरे से अलग शख्सियत के हैं और शादी को लेकर इन दोनों की सोच में भी अंतर है। शो की निर्माता चर्चित निर्माता गुल खान हैं जिन्होंने लगातार कामयाब शोज बनाए हैं।

Param Singh Set To Return With Gul Khan’s New Show Ishk Par Zor Nahi On Sony TV
परम सिंह और अक्षिता मुद्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'इश्क पर जोर नहीं' में अक्षिता मुद्गल को इश्की का रोल मिला है जबकि अभिनेता परम सिंह दिखेंगे अहान मल्होत्रा के किरदार में। जानकारी के मुताबिक अहान का किरदार मल्होत्रा खानदान के एक युवा, जोशीले और सफल व्यवसायी का है जो एक अनुशासित और नियंत्रित जीवन जीता है। अहान के अनुसार उसका जीवन साथी ऐसा होना चाहिए जो पारिवारिक मूल्यों को समझे और घर के कामकाज संभाले।

Param Singh Set To Return With Gul Khan’s New Show Ishk Par Zor Nahi On Sony TV
परम सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अहान मल्होत्रा के अपने रोल के बारे में परम सिंह कहते हैं, "मैं अपना रोल चुनते समय उसमें विविधता देखता हूं और मुझे खुशी है कि 'इश्क पर ज़ोर नहीं' में जो किरदार मैं निभा रहा हूं वह उन किरदारों से बिल्कुल अलग है जो मैंने अब तक निभाए हैं। अहान बड़ा दिलचस्प और परतों वाला किरदार है। वह एक ऐसा इंसान है जिससे आप एक ही समय में प्यार और नफरत दोनों कर सकते हैं और यही बात मेरे लिए चुनौती भरी थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Param Singh Set To Return With Gul Khan’s New Show Ishk Par Zor Nahi On Sony TV
अक्षिता मुद्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'इश्क पर जोर नहीं' की नायिका इश्की एक साधारण परिवार से है और कड़ी मेहनत में यकीन रखती है। इश्की स्वभाव से खुले विचारों की है और उमंगों से भरी है। इश्की दुनिया में प्यार को सबसे ज्यादा अहमियत देती है। शादी को लेकर उसकी सोच अहान से बिल्कुल अलग है। इन दोनों के आपसी रिश्ते पर ही धारावाहिक की कहानी आधारित है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षिता मुद्गल कहती हैं, “इस लव स्टोरी के लिए हां कहने से पहले मैंने दोबारा नहीं सोचा क्योंकि इसमें मेरे किरदार के नाम में ही इश्क है। मेरे किरदार की खूबियों में आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और आजाद विचार शामिल हैं जो मुझे इस शो के करीब ले आए। इस टीम के साथ अब तक काम करने का अनुभव शानदार रहा है।”

विज्ञापन
Param Singh Set To Return With Gul Khan’s New Show Ishk Par Zor Nahi On Sony TV
गुल खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के बारे में इसकी निर्माता गुल खान का मानना है कि प्यार एक ऐसी भावना है जो सभी को जोड़ती है। चाहे आप इस पर यकीन करें या ना करें, आपने इसे महसूस किया हो या नहीं, प्यार तो एक ऐसी चीज़ है, जो अपनी जिंदगी में हर कोई चाहता है। वह बताती हैं, “धारावाहिक 'इश्क पर ज़ोर नहीं' विपरीत स्वभाव के लोगों के बीच आकर्षण के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने का हमारा प्रयास है। इसमें हमने कुछ दिलचस्प जोड़ा है। इसमें कुछ मजेदार लेकिन भावनात्मक मोड़ हैं जो ही दर्शकों के दिल के तार छेड़ देंगे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed