फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे पारस कलनावत, एक्ट्रेस का रिएक्शन कर देगा हैरान

Fri, 14 Oct 2022 01:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
paras kalnawat attendes urfi javed pre birthday celebration uorfi says love you see photos
पारस कलनावत, उर्फी जावेद - फोटो : insta

उर्फी जावेद वैसे तो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। इस बात से तो ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे कि एक समय पर उर्फी जावेद और पारस कलनावत रिलेशनशिप में थे और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कई बार दोनों एक दूसरे पर तंज भी कसते नजर आते हैं लेकिन उर्फी जावेद के बर्थडे बैश की पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है।


 

KBC 14: करवा चौथ के दिन मिस हो गया केबीसी का एपिसोड! यहां देखिए इस दिन पूछे गए सवालों के जवाब

paras kalnawat attendes urfi javed pre birthday celebration uorfi says love you see photos
उर्फी जावेद का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : insta

उर्फी जावेद के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखे पारस कलनावत
आज उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें पारस कलनावत के साथ देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है, जिसे देखकर ही पता चल रहा है कि दोनों कितने खुश हैं। उर्फी ने ये पोस्ट साझा करते हुए हैरानी वाला जिफ भी साझा किया है, जैसे उन्हें खुद ही इस बात पर यकीन न हो रहा हो। वहीं पारस कलनावत ने उर्फी की इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा- कुछ घंटे पहले।

paras kalnawat attendes urfi javed pre birthday celebration uorfi says love you see photos
उर्फी जावेद, पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी बोलीं लव यू पारस
उर्फी जावेद के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे, जिसे देखने के बाद वह काफी भावुक हो गई थीं। इस वीडियो को पारस कलनावत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट करते हुए क्यूट अंदाज में लिखा- कोई ऐसे रोता है क्या? मैं तो आपको 15 को भी विश करूंगा। इसी पोस्ट को उर्फी ने रीपोस्ट किया और लिखा- लव यू पारस।

विज्ञापन
विज्ञापन
paras kalnawat attendes urfi javed pre birthday celebration uorfi says love you see photos
उर्फी जावेद, पारस कलनावत - फोटो : सोशल मीडिया

15 अक्टूबर को है उर्फी जावेद का जन्मदिन
उर्फी जावेद का जन्मदिन 15 अक्टूबर को होता है। इस बार वह अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। हालांकि उनके दोस्तों ने इस खुशी को पहले से ही जमकर सेलिब्रेट किया। पारस और उर्फी के ब्रेकअप के बाद अब तक कई बार दोनों को एक दूसरे पर कई बार आरोप लगाते देखा गया है। फिलहाल दोनों के बीच रिश्ता अच्छा हो रहा है, ऐसे में उनके फैंस के लिए भी यह खुशी की बात होगी। 

Charu Asopa-Rajeev Sen: करवा चौथ वाले दिन राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार, दोनों ने उठाया यह कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed