बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है, जिन्होंने कम ही समय में काफी पॉपुलैरिटी पाई है। फिलहाल इस समय सारा अली खान अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के एक दूसरे को डेट करने की जानकारी सामने आ रही है और पहले दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। अब इसी बीच दोनों के लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल की डेटिंग को लेकर तेज हुईं चर्चाएं, ये वीडियो है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल से बाहर निकलते हुए वायरल हुआ वीडियो
Shubman and sara👀👀👀#Shubmangill #saraalikhan pic.twitter.com/BidBGA4KTg
ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें सारा अली खान एक होटल से साथ में बाहर निकलते देखा जा सकता है। वहीं इस छोटी क्लिप में किसी शख्स की एक झलक भी दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि वह क्रिकेटर शुभमन गिल हैं।
वायरल हुआ फ्लाइट का वीडियो
Check out the humble behaviour of #saraalikhan in flight from Delhi to Mumbai. She gave selfies to everyone with warm gesture. #exclusive @SaraAliKhan pic.twitter.com/61iFwddDRz
फिलहाल इसके अलावा एक फ्लाइट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सारा और शुभमन गिल के साथ में होने का दावा किया जा रहा है। सारा को सेल्फी लेते भी देखा जा सकता है। ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक बार फिर से फैंस के बीच दोनों की डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है और लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
बात करें वर्क फ्रंट की तो सारा अली खान और विक्की कौशल जल्दी ही निर्माता-निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वह अक्सर शूट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं, जिनमें दोनों कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है।