गली ब्वॉय के ऑस्कर जाने के फैसले से नाखुश विवेक अग्निहोत्री
परेश रावल ने डॉक्टर से मांगी माफी तो सैफ पर इब्राहिम ने कही मन की बात, पढ़ें पांच खबरें
परेश रावल ने डॉक्टर से मांगी माफी
There is no shame in apologising when one is wrong ... I apologise to @drkafeelkhan
यूपी में ऑक्सीजन की कमी से हुई 30 बच्चों की मौत पर डॉ कफील खान को जिम्मेदार बताया गया था। इस घटना के लिए कफील को हिरासत में लिया गया था और उन पर मामले की अनदेखी और घोटाला करने के आरोप भी लगे थे। उस वक्त परेश रावल ने डॉ कफील को कहा था कि वो दीमक के कबीले के हीरो हैं जो कभी एक्टिव नहीं रहते। लेकिन जांच के बाद रिपोर्ट में कफील को क्लीन चिट दी गई है। जिसके बाद कफील ने ट्वीट कर परेश रावल से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा था। वहीं परेश रावल ने भी अपनी गलती मानते हुए ट्वीट कर लिखा- अगर कोई गलत हो तो माफी मांगने में शर्म नहीं होनी चाहिए, मैं कफील से माफी मांगता हूं'।
'ड्रीम गर्ल' की कमाई तीसरे हफ्ते भी जारी
एक के बाद एक सफलता का स्वाद चखने वाले आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' लगातार तीसरे हफ्ते भी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 132 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 3.40 करोड़, शनिवार को 6.30 करोड़, रविवार को 6.50 करोड़, सोमवार को 2 करोड़, मंगलवार को 2.50 करोड़ और बुधवार को 85 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा भी नजर आईं हैं। वहीं बात आयुष्मान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो फिल्म बाला और शुभ मंगल ज्यादा सावधान उनकी लिस्ट में शामिल हैं।
पिता सैफ जैसा दिखने पर बेटे ने कही मन की बात
न सिर्फ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बल्कि अब उनके बेटे इब्राहिम भी सुर्खियों में रहने लगे हैं। ऐसे में पिता सैफ अली खान से तुलना किए जाने पर इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में कहा- 'अकसर कई मौकों पर घर के कई लोग मुझे कहते हैं कि मैं बिलकुल पिता सैफ की तरह लगता हूं। हो सकता है कि मैं लगता हूं, यह पता नहीं। लेकिन वो मेरे लिए बहुत जरूरी हैं और हमेशा मुझे सही दिशा दिखाते हैं।' पिता के अलावा इब्राहिम ने बहन सारा के बारे में भी बात करते हुए कहा- 'हम दोनों बहुत कम झगड़ते हैं क्योंकि हम में पांच साल का अंतर है। हालांकि हमारी लड़ाई भी बहुत छोटी बातों पर होती हैं।'
टास्क से नहीं मन से फैसला लेंगे सलमान खान!
बिग बॉस का 13वां सीजन सुर्खियों में है। ऐसे में शनिवार को आएगा वीकेंड का वार और उम्मीद की जा रही है कि घर से किसी न किसी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वैसे घर में हुए टास्क के दौरान दलजीत कौर ,शेफाली, कोइना मित्रा और रश्मी देसाई नॉमिनेट हैं। लेकिन बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक अब सलमान खान पूरे हफ्ते के परफॉर्मेंस देखने के बाद खुद फैसला लेंगे कि किसको शो से बाहर करना है।
