अभिनेता परेश रावल आज 69 साल के हो गए हैं। पिछली लोकसभा में सांसद रहे परेश रावल ने हिंदी सिनेमा में अभिनय के नए आयाम बनाए हैं। फिर चाहे वह कॉमेडी और निगेटिव रोल्स रहे हो या फिर चरित्र भूमिकाएं। परेश रावल ने अपने हर किरदार में जान फूंकी है। आज इनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं परेश रावल के 10 सबसे दमदार किरदार। देखिए आगे की स्लाइड्स में...
इन 10 किरदारों ने परेश रावल को बनाया दिग्गज स्टार, हर किरदार में आसानी से हो जाते हैं फिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो छोकरी (1994)
किरदार : ललित रामजी
1985 राहुल रवैल की फिल्म अर्जुन से डेब्यू करने के बाद परेश रावल ने कई फिल्मों बतौर विलेन काम किया। फिल्म वो छोकरी में भी उनका किरदार कुछ हद तक एक विलेन का ही रहा। फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता, पल्लवी जोशी और ओम पुरी भी हैं। फिल्म की कहानी एक विधवा की है जो प्यार में पड़ जाती है। इसकी एक बेटी भी है जो अपने पिता की खोज में निकलती है। इस फिल्म को खूब सराहना मिली, यहां तक कि इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए। परेश को अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इसी फिल्म में मिला।
सर (1994)
किरदार : वेलजी भाई
महेश भट्ट निर्देशित फिल्म सर में परेश रावल ने एक गैंगस्टर का किरदार अदा किया। फिल्म में उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, सोनी राजदान, पूजा भट्ट,गुलशन ग्रोवर और अतुल अग्निहोत्री भी नज़र आए। फिल्म एक आम आदमी की कहानी से शुरू होती है जिसका हंसता खेलत परिवार दो गैंगस्टर्स की लड़ाई के बीच आ जाता है, जिसमें उनके बेटे की मौत हो जाती है। इस फिल्म के लिए परेश रावल ने फिल्मफेयर फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर भी अपने नाम किया।
किरदार - सब इंस्पेक्टर काशीनाथ साहू
राजीव राय निर्देशित इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में परेश रावल ने एक पुलिसवाले का किरदार अदा किया, जो पुलिस के साथ साथ गुंडो के लिए भी काम करता है। फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, रवीना टंडन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और सदाशिव अमरापुरकर भी अहम किरदारों में नजर आए। इस फिल्म में निभाए गए पुलिस वाले के किरदार के लिए परेश ने फिल्मफेयर फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस का नॉमिनेशन अपने नाम किया।
चाची 420 (1997)
किरदार - हरी भाई
सुपरहिट तमिल फिल्म अवई षनमुगी की हिन्दी रीमेक चाची 420 का निर्देशन कमल हासन ने किया, साथ ही साथ फिल्म का मुख्य किरदार भी उन्होंने ही निभाया। इस फिल्म में परेश रावल को चाची से प्यार हो जाता है। इस फिल्म के लिए भी परेश रावल को फिल्मफेयर फॉर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस का नॉमिनेशन मिला।