{"_id":"690df2d2c0f27216b60cbf46","slug":"paresh-rawal-film-the-taj-story-day-8-box-office-collection-total-earning-2025-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परेश रावल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जानिए 8वें दिन ‘द ताज स्टोरी’ का क्या रहा कलेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परेश रावल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जानिए 8वें दिन ‘द ताज स्टोरी’ का क्या रहा कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:54 PM IST
सार
The Taj Story Day 8 Collection: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी। किसी तरह फिल्म रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 8वें दिन में आकर ही कम हो गया है। जानिए, शुक्रवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'द ताज स्टोरी' का कलेक्शन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परेश रावल की हाल ही में एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज हुई। फिल्म ने 1 करोड़ के कमजोर कलेक्शन से शुरुआत की थी, 8वें दिन में आकर इसकी कमाई और भी कम हो गई है। जानिए, आज फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'द ताज स्टोरी'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने 8वें दिन किया कितना कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने 8वें दिन सिर्फ 32 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह कलेक्शन गुरुवार से ज्यादा बेहतर है क्योंकि 7वें दिन इस फिल्म ने बस 9 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए। फिल्म की कमाई महज 8 दिन में ही लाखों में सिमट गई है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की कुल कमाई की बात करें तो इसने 8वें दिन में आकर सिर्फ 11.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जब मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट 25 करोड़ रुपये बताया गया है। जिस तरह से इसके कलेक्शन में गिरावट है, उससे लगता नहीं है कि यह अपना बजट भी वसूल कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'द ताज स्टोरी' में परेश रावल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में परेश रावल एक गाइड के रोल में हैं, जो ताजमहल में लोगों को घूमता है। अचानक वह ताजमहल पर केस कर देता है। यह मामला विवादित हो जाता है। कोर्ट में इतिहास के पन्ने पलटे जाते हैं, जो ताजमहल को लेकर अलग ही कहानी कहते हैं। फिल्म 'द ताज स्टोरी' में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल किया है।
नई फिल्मों के आगे टिकना होगा मुश्किल
शुक्रवार को बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में रिलीज हुईं। इसमें बॉलीवुड फिल्म ‘हक’, साउथ मूवी ‘जटाधरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ के अलावा ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ शामिल हैं। देखना होगा कि इन फिल्मों के आगे ‘द ताज स्टोरी’ कितना टिक पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।