फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra : 'राजनेता से कभी शादी नहीं करूंगी', शादी के अटकलों के बीच परिणीति का पुराना इंटरव्यू वायरल

Sun, 02 Apr 2023 09:31 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra and Raghav Chadha spotted at airport amid wedding rumours actress old interview goes viral
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों की डेटिंग की अफवाहों तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच परिणीति और राघव एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। वहीं, कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

 
Parineeti Chopra and Raghav Chadha spotted at airport amid wedding rumours actress old interview goes viral
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta
राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल हो रहे इस इंटरव्यू  में एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या वह कभी किसी राजनेता को डेट करेंगी, जिसके जवाब में परिणीति ने कहा था, “बहुत सारे हैं! समस्या यह है कि मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती। बहुत अच्छे विकल्प हैं, लेकिन मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती। कभी।"
 
Parineeti Chopra and Raghav Chadha spotted at airport amid wedding rumours actress old interview goes viral
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका होने वाला लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा था कि उसका स्वभाव  मजाकिया होना चाहिए, जिसके साथ मेरी वाइब मैच हो और जो मेरा सम्मान करे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि उन्हें ट्रैवलिंग का काफी शौक है इसलिए उनका पार्टनर भी ट्रैवलिंग का शौक रखता हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra and Raghav Chadha spotted at airport amid wedding rumours actress old interview goes viral
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
राघव और परिणीति की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों को पिछले हफ्ते एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन उनके आसपास के लोग, जिनमें आप नेता संजीव अरोड़ा और परिणीति स्टारर 'तिरंगा' फिल्म को-स्टार हार्डी संधू ने शादी की अफवाहों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Parineeti Chopra and Raghav Chadha spotted at airport amid wedding rumours actress old interview goes viral
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि परिणीति की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेव सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए भारत आईं हैं। इस बीच यह भी अफवाह है कि प्रियंका दोनों से मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें-  Filmy Wrap: शादी की अटकलों पर फूटा बादशाह का गुस्सा और अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें फिल्मी खबरें

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed