अगली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की रिलीज से ठीक पहले श्रीमती परिणीति चोपड़ा बनने जा रही अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने अमेरिका से प्रियंका चोपड़ा भी आ रही हैं। प्रियंका और उनकी बेटी मालती की टिकटें बुक हो चुकी हैं हालांकि उनके पति निक जोनस का इस शादी में शामिल हो पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। बताते हैं कि वह अपनी पहले से तय बैठकों और कार्यक्रमों के चलते शायद इस शादी में शामिल न हो सकें।
{"_id":"650b089b3270fbd65e012f88","slug":"parineeti-chopra-and-raghav-chadha-wedding-priyanka-chopra-attend-sister-marriage-on-september-24-in-udaipur-2023-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RaghavNeeti: बहन की शादी में आने की प्रियंका की पूरी तैयारी, उदयपुर में चूड़ा, हल्दी, मेहंदी के बाद 24 को शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RaghavNeeti: बहन की शादी में आने की प्रियंका की पूरी तैयारी, उदयपुर में चूड़ा, हल्दी, मेहंदी के बाद 24 को शादी
Wed, 20 Sep 2023 08:41 PM IST
साक्षी पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Wed, 20 Sep 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका 23 सितंबर को भारत पहुंचेंगी और 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में होने वाली शादी में हिस्सा लेंगी। इधऱ, मुंबई में परिणीति चोपड़ा के घर को भी दुल्हन की तरह ही सजाया गया है। शादी की तैयारियां यहां पूरे जोर शोर से चल रही हैं। उसके पहले अपने होने वाले पति सांसद राघव चड्ढा के परिवार की परंपराओं को पूरा करने परिणति दिल्ली पहुंची हुई हैं। दोनों की गुरुद्वारे में अरदास के लिए पहुंचने की तस्वीर बुधवार को दिन भर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।
परिणीति चोपड़ा ब्राइडल लुक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, तमाम लोगों ने इसे मेहंदी की तस्वीर बता दिया लेकिन सच यही है कि परिणीति दिल्ली में चड्ढा परिवार की तरफ से आयोजित अरदास और कीर्तन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंची हैं। चड्ढा और चोपड़ा परिवार के सदस्यों के बीच एक क्रिकेट मैच के आयोजन की भी खबर मिली है। परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में सम्पन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चोपड़ा परिवार के नजदीकी लोगों के मुताबिक शनिवार को चूड़ा सेरेमनी होगी और इसके बाद वहीं उदयपुर में ही हल्दी और मेहंदी की रस्में की जाएंगी। शादी और उसके पहले के कार्यक्रमों की थीम सभी आमंत्रित लोगों को बताई जा चुकी है। इन थीम में पुरानी यादों और हिंदी सिनेमा को केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के कार्ड पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। मुंबई से उदयपुर जाने वालों की सूची तैयार हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा के नजदीकी मित्रों के अलावा चोपड़ा परिवार के रिश्तेदार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, राघव चड्ढा की तरफ से आने वालों में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के अलावा और कौन कौन लोग इस शादी में शामिल होने वाले हैं, इनके नामों को लेकर अभी मशक्कत जारी है।
यह भी पढ़ें- Jaane Jaan: करीना कपूर को लेकर सुजॉय घोष को सता रही थी यह चिंता, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत से है कनेक्शन
यह भी पढ़ें- Jaane Jaan: करीना कपूर को लेकर सुजॉय घोष को सता रही थी यह चिंता, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत से है कनेक्शन