फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi-Shehnaaz: महिला आरक्षण बिल की तारीफ करती दिखीं शहनाज-भूमि, प्रियंका चतुर्वेदी ने यूं एक्ट्रेस पर कसा तंज

Wed, 20 Sep 2023 07:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 20 Sep 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Bhumi Pednekar visit new Parliament laud Womens Reservation Bill Priyanka Chaturvedi slams actresses
शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर, प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : social media

बीते दिन से नया संसद भवन और महिला आरक्षण विधेयक सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक तरफ नए संसद में राजनेताओं की उपस्तिथी चर्चा का विषय थी, वहीं वहां एक से बढ़कर एक बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पहुंच रही हैं। बीते दिन कंगना रणौत, सपना चौधरी, ईशा गुप्ता सहित कई हस्तियां पहुंची और आज आगामी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की पूरी स्टार कास्ट ने नए संसद भवन का दौरा किया। ऐसा करने के बाद फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपने विचार साझा किए। एक तरफ जहां दोनों अभिनेत्रियां इसकी जमकर तारीफ कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने इनके दौरे पर तंज कसा।

Shehnaaz Bhumi Pednekar visit new Parliament laud Womens Reservation Bill Priyanka Chaturvedi slams actresses
अनुराग ठाकुर के साथ थैंक्यू फॉर कमिंग की टीम - फोटो : social media

शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच फिल्म की टीम ने आज  दिल्ली में नव-उद्घाटन संसद भवन का दौरा किया। अभिनेत्रियों को बुधवार को दिल्ली में नए संसद भवन का दौरा करते देखा गया और उन्होंने इस अत्याधुनिक निर्माण की जमकर प्रशंसा भी की। इतना ही नहीं उन्हें संसद में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात और बातचीत करते हुए भी देखा गया था। इसके बाद भूमि और शहनाज ने महिला आरक्षण विधेयक पर अपने विचार साझा किए।
Chris Gayle: अब फिल्मी पिच पर चौके-छक्के लगाएंगे क्रिस गेल! क्रिकेटर ने बॉलीवुड में काम करने की जताई इच्छा

Shehnaaz Bhumi Pednekar visit new Parliament laud Womens Reservation Bill Priyanka Chaturvedi slams actresses
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पारित कराए जाने पर शहनाज ने खुशी जाहिर की। अभिनेत्री बोलीं, 'यह एक महान कदम है। मैं एक महिला हूं और जब हमें अधिकार और समान व्यवहार दिया जाएगा, तो माता-पिता भी लड़कियों का समर्थन करेंगे। मैं एक छोटे से गांव से आती हूं जहां लड़कियों की जल्दी शादी कर दी जाती है ताकि वे सेटल हो जाएं। लेकिन इसके बाद, उन्हें स्वतंत्र होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अगर लड़कियों और लड़कों को एक समान माना जाए तो देश में बहुत कुछ बदल जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Bhumi Pednekar visit new Parliament laud Womens Reservation Bill Priyanka Chaturvedi slams actresses
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि पेडनेकर ने भी विधेयक की सराहना की और कहा कि इससे नीति निर्धारण में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभिनेत्री ने कहा, 'एक आधुनिक भारतीय महिला के रूप में, प्रतिनिधित्व हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं सत्ता की स्थिति में होती हैं, तो बहस, नीतियों और कानून बनाने में एक महिला की नजर होगी - यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक है महिलाओं का युग। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम अपने कलाकारों के साथ यहां आए।'
Soma Laishram: बैन पर मणिपुरी अभिनेत्री सोमा लैशराम का भड़का गुस्सा, कड़ी निंदा करते हुए जाहिर किए अपने विचार

विज्ञापन
Shehnaaz Bhumi Pednekar visit new Parliament laud Womens Reservation Bill Priyanka Chaturvedi slams actresses
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

जहां एक तरफ अभिनेत्रियां विधेयक की जमकर तारीफ कर रही हैं, वहीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नए संसद भवन में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के दौरे पर तंज कसा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स  अकाउंट पर अभिनेत्रियों के संसद दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'अब हमारे पास संसद में भी फिल्म का प्रमोशन हो रहा है। अब सिर्फ आईबी मंत्रालय को ट्वीट करना और उनकी आने वाली फिल्म को प्रमोट करना बाकी है। आने के लिए धन्यवाद...बहुत क्रांतिकारी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed