बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। पिछले दिनों अनिल कपूर ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें अभिनेता को बड़ी राहत मिली है। अब अनिल कपूर की अनुमति के बिना उनकी आवाज, उनके नाम, तस्वीर, उनके द्वारा बोले गए डायलॉग के इस्तेमाल पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है।
Anil Kapoor: अब नहीं कर पाएंगे अनिल कपूर की आवाज और तस्वीरों का इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि अनिल कपूर ने अपनी दायर याचिका में अलग-अलग संस्थाओं को बिना उनकी सहमति के उनके नाम, आवाज, फोटोज और उपनामों सहित आदि का उपयोग करने से रोकने की मांग की थी। न्यायाधीश प्रतिभा एम सिंह की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला अनिल कपूर के पक्ष में दिया है। न्यायाधीश के इस फैसले से अभिनेता काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Salman Khan: सलमान खान की इस हरकत की वजह से फूट-फूटकर रोने लगे थे करण जौहर, लाख विनती करने पर माने थे भाईजान
बता दें कि अब अगर कोई भी प्लेटफॉर्म एक्टर से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल करना चाहता है तो उन्हें पहले इजाजत लेनी होगी। ऐसा ही पहले अमिताभ बच्चन ने भी किया था, उनके नाम व इमेज को लेकर भी इजाजत लेनी होती है। यही नहीं, अनिल कपूर ने उनके फेमस डायलॉग झक्कास और उनके निक नेम AK के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।
Kangana Ranaut: देश के नाम पर चल रही बहस पर कंगना ने साझा किए विचार, बोलीं- भारत कहने पर करती हूं बेहतर महसूस
बता दें कि अनिल कपूर ने व्यावसायिक लाभ के लिए उनके व्यक्तित्व और सेलिब्रिटी अधिकारों का शोषण का आरोप लगाते हुए यह मुकदमा दायर किया था। साथ ही यह भी कहा था कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और आवाज का काफी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके बाद न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने अभिनेता की इस दायर याचिका की सुनवाई की और सुनवाई के दौरान यह अंतरिम आदेश दिया है।
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने अनिल कपूर को बताया इंस्पिरेशनल, अभिनेता की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात
अनिल कपूर की ओर से पेश वकील प्रवीण आनंद ने कहा कि अनिल कपूर की तस्वीर का इस्तेमाल करके लोग कोई भी सामान बेच रहे हैं। वह एक्टर के नाम पर फीस वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं, अनिल कपूर की तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ हो रही है।