{"_id":"5dae165f8ebc3e013c6cce35","slug":"parineeti-chopra-birthday-when-she-revealed-her-worst-phase-of-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: डेढ़ साल तक डिप्रेशन में रही थीं परिणीति चोपड़ा, खाने तक को नहीं बचे थे पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: डेढ़ साल तक डिप्रेशन में रही थीं परिणीति चोपड़ा, खाने तक को नहीं बचे थे पैसे
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 'इशकजादे' में वो पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं। 22 अक्टूबर 1988 को जन्मीं परिणीति का आज जन्मदिन है। इस मौके हम आपको उनकी जिंदगी का वो किस्सा बता रहे हैं जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे थे।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉक शो Tapecast में परिणीति चोपड़ा ने बताया था- 'साल 2014 से लेकर 2015 का दौर मेरी जिंदगी का सबसे बुरा समय था। ये करीब डेढ़ साल तक ऐसा रहा। मेरी दो फिल्में 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' अच्छा काम नहीं कर सकीं। ये मेरे लिए सबसे बड़ी नाकामयाबी थी। फिर एक दम से मेरे पास रुपए भी नहीं बचे थे।'
3 of 5
Parineeti Chopra
- फोटो : amar ujala mumbai
परिणीति ने आगे कहा था- 'मैंने एक घर खरीदा था इसके बाद मेरी जिंदगी और भी बुरे हालात से गुजरने लगी। ऐसा लगने लगा जैसे मेरी जिंदगी के सभी रास्ते बंद हो गए हैं और आगे कुछ अच्छा होने की उम्मीद नहीं थी। इसका नतीजा ये हुए कि मैंने खाना खाना और सोना बंद कर दिया। उस समय मेरा कोई दोस्त नहीं था। मैंने लोगों से मिलना छोड़ दिया। मैंने अपने परिवार तक से संपर्क खत्म कर लिया था। मैं बस रूम में बैठकर टीवी देखती और सोती रहती थीं। मैं बिल्कुल जोंबी बन गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
parineeti chopra
'मैं बहुत बुरी तरह से डिप्रेशन में थी। हर समय बीमार रहने लगी थी। मैं करीब 6 महीने तक मीडिया से भी मुखातिब नहीं हुई थी।' इस बुरे दौर से निकलने में परिणीति के भाई सहज चोपड़ा और दोस्त संजना ने काफी साथ दिया था। इन दोनों के बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा था- 'सहज और संजना ने मेरी बहुत सहायता की है। सजह मुझसे हमेशा बात करता था मेरा साथ रहता था मुझे हिम्मात देता था। वहीं संजना और मैं बहुत बात करते थे। वह मेरी बहुत सहायता करती थीं।'
विज्ञापन
5 of 5
Parineeti Chopra
बता दें कि परिणीति विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण वे इंडिया लौट आईं थी। यहां आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।