महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर रविवार को हुए चुनाव में जमकर मतदान हुआ। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने अपने मताधिकारी का इस्तेमाल किया। आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, प्रीति जिंटा जैसे कई बड़े सितारों ने वोट डाला लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी स्टार्स थे जो मतदान केंद्र पर नजर नहीं आए। इनमें से एक अक्षय कुमार हैं। ट्विटर पर इसी के चलते जब कुछ यूजर्स ने उनका मजाक बनाया तो अक्षय के फैंस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
महाराष्ट्र चुनाव में वोट न दे पाने पर अक्षय हुए ट्रोल तो गुस्साए फैंस ने दिया जवाब, तेरे जैसे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर' से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है।
इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है। इसी के चलते वो रविवार को मतदान केंद्र पर नजर नहीं आए। अब उन्हें हमेशा की तरह ट्रोल किया जा रहा है।
ट्विटर एक यूजर्स ने अक्षय को ट्रोल करते हुए लिखा कि हर भारतीय की तरह जो अपने देश से प्यार करते हैं, आपको जाकर वोट करना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा जाओ और वोट करो। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक बनाते हुए एक प्लेन व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वोट डालने के बाद अपनी इंक दिखाते हुए अक्षय कुमार।
https://t.co/TXDtspUmiI pic.twitter.com/Kt2mFD9RJh Hey @akshaykumar
Canadian @akshaykumar showing his inked finger after casting vote. 😐😂 pic.twitter.com/r3OWMdRJ8C
Go and Vote 😍#MaharashtraAssemblyPolls
इस तरह ट्रोल होता देख अक्षय के फैंस भड़क गए। एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा- 'भले ही विदेशी नागरिकता ले रखी है अक्षय कुमार ने मगर तेरी जैसी नीच और गिरी हुई हरकत कभी नहीं करता वो भारतीय सेना का सम्मान करता है वो हिन्दू सनातन धर्म का भी सम्मान करता है।' एक और ने लिखा- 'तेरे जैसा नहीं है जो अपने भगवान पर भी सवाल खड़ा करे?'
भले ही विदेशी नागरिकता ले रखी है अक्षय कुमार ने मगर तेरी जैसी नीच और गिरी हुई हरकत कभी नहीं करता वो भारतीय सेना का सम्मान करता है वो हिन्दू सनातन धर्म का भी सम्मान करता है.तू तो देश द्रोही गद्दार हिन्दू विरोधी देश विरोध हिन्दू विरोध करने से तो तेरी रोजी रोटी चलती है तू उसके पैरकी तेरे जैसा नहीं है जो अपने भगवान पर भी सवाल खड़ा करे?