बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को पिछले कुछ दिनों में कई बार एक-साथ स्पॉट किया जा चुका है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं। बीते दिन तो ऐसी खबर थी कि अभिनेत्री ने गुपचुप राघव से सगाई कर ली है क्योंकि उनके हाथ में अंगूठी देखी गई थी। अब इन सबके बीच परिणीति ने मुंबई में पैपराजी के सामने अपनी शादी की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
Parineeti Chopra: 'परी जी शादी कब है...?' पैपराजी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आप' के राजनेता राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी की अफवाहें आने के बाद से परिणीति चोपड़ा सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जहां भी अभिनेत्री जाती हैं, वहां उनसे उनकी शादी और सगाई को लेकर ही सवाल-जवाब किए जाते हैं। ऐसा ही कुछ राघव चड्ढा के साथ भी हो रहा है, लेकिन परिणीति अक्सर मुंबई की सड़कों पर घूमती दिख जाती हैं तो वह ज्यादातर मीडिया की नजरों में बनी रहती हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है। इस बीच अब सुर्खियां बटोरने वाली परिणीति ने हाल ही में शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी।
Ranbir Kapoor: सिक्योरिटी गार्ड के साथ रणबीर के इस अंदाज ने सबको किया हैरान, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की अफवाहें पहली बार तब उड़ी थीं, जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद, कपल का रोका होने की अफवाहें फैल गईं। अब हाल ही में जब अभिनेत्री को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे शादी की तारीख के बारे में पूछा। पहले तो एक्ट्रेस ने इस सवाल को इग्नोर कर दिया। बाद में, वह मुस्कुराते हुए चली गई और बोलीं, 'ये सब पागल हो रहे हैं।' वह फिर फोटोग्राफर्स की ओर मुड़ी और मुस्कुराते हुए उन्हें पोज देती दिखीं। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कैसे अपने निजी जीवन के स्पॉटलाइट में आने को हैंडल करती हैं। वह बोलीं, 'रिकॉगनाजेशन, प्यार और स्वीकृति को वह सफलता के रूप में देखती हैं। अगर मैं कोई नहीं होता या वे मुझमें दिलचस्पी नहीं रखते, तो इसका मतलब शायद यह होगा कि मैंने वह हासिल नहीं किया, जो मैंने एक एक्टर के रूप में हासिल करने की कोशिश की थी। क्योंकि एक सफल कलाकार हमेशा प्रसिद्ध होगा, हर किसी के घरों का हिस्सा होगा, समाचार का एक हिस्सा, समाचार चैनलों का हिस्सा होगा, डिजिटल मीडिया का एक हिस्सा होगा, पैपराजी का हिस्सा होगा, जीवन का हिस्सा होगा।'
निजी जिंदगी से हटकर अगर परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी, सारिका और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए थे। इसके साथ ही परिणीति को अगली फिल्म 'चमकीला' में काम करते हुए देखा जाएगा।
Dhamaal 4: माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर भी होंगे 'धमाल 4' का हिस्सा? दोनों सितारों को पसंद आ गई है स्क्रिप्ट