फिल्म निर्देशक होमी अदजानिया ने लंबे समय से चल रही अपनी बहुचर्चित फिल्म मर्डर मुबारक की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। इस मौके पर फिल्म की कास्ट और क्रू एक साथ नजर आए और जमकर मस्ती की। एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी जानकारी भी साझा की। बता दें कि फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में हैं, वहीं दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि करिश्मा कपूर भी फिल्म में हैं वे लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी।
Murder Mubarak: 'इट्स ए रैप' फिल्म मर्डर मुबारक की शूटिंग खत्म, सोशल मीडिया पर दिखी स्टार कास्ट की बॉन्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में संजय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। शूटिंग खत्म होने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसके बारे में जानकारी दी। संजय ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि शूटिंग खत्म हुई, बड़ी शानदार टीम थी। सभी को बहुत मिस करूंगा। फोटो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक फ्रेम में पोज देते हुए और केक काटते हुए देखी जा सकती है।
View this post on Instagram
फिल्म में विजय वर्मा और भी प्रमुख किरदारों में हैं। वहीं करिश्मा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से स्टार कास्ट के साथ फोटो शेयर किए और लिखा कि डिंपल आंटी और पंकज जी को मिस करेंगे। वाकई फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू बड़ा ही शानदार था। हम सभी इसे मिस करेंगे। करिश्मा ने सारा और विजय वर्मा के साथ अपनी फोटोज शेयर किए। सारा और करिश्मा दोनों ही ब्लैक आउटफिट्स में शानदार लग रही थीं।
यह भी पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड के साथ रणबीर के इस अंदाज ने सबको किया हैरान, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
View this post on Instagram
करिश्मा इससे पहले आखिरी बार साल 2012 में डेंजरस इश्क में दिखाई दी थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या मर्डर मुबारक उनकी कमबैक फिल्म है तो यह करिश्मा को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि मुझे जर्नी को इस तरह के शब्दों से डिफाइन करना पसंद नहीं है। अगर कोई कुछ साल के बाद अपने ऑफिस में जाता है तो क्या आप कहेंगे कि उसने कॉरपोरेट वर्ल्ड में कमबैक किया है?
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर भी होंगे 'धमाल 4' का हिस्सा? दोनों सितारों को पसंद आ गई है स्क्रिप्ट
एक्ट्रेस ने कहा कि लोग अभिनेत्रियों के साथ इस तरह के टर्म आसानी से जोड़ देते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर कोई फिर से काम पर वापस आता है तो उसका वैसा ही स्वागत होना चाहिए। जैसा कि किसी सामान्य आदमी का होता है। लंबे गैप के बारे में बोलने पर करिश्मा ने कहा कि मैंने यह गैप अपनी मर्जी से लिया था क्योंकि मैं इन सबसे बहुत उकता चुकी थी।
यह भी पढ़ें: करण जौहर के साथ फिल्म बनाएंगे सलमान खान? अगले साल ईद पर होगी रिलीज