फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: सिक्योरिटी गार्ड के साथ रणबीर के इस अंदाज ने सबको किया हैरान, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

Wed, 19 Apr 2023 05:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 19 Apr 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor: Animal Fame actor heartwarming gesture for security guard at event goes viral on internet video
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रणबीर ने कुछ ऐसा किया, जो उन्हें दोबारा स्पॉटलाइट में ले आया है। वैसे तो अभिनेता को अक्सर फैंस पर गुस्सा होते...कभी उनका फोन फेंकते हुए देखा जाता है, लेकिन इस बार एक इवेंट में रणबीर द्वारा किया गया एक काम सभी का दिल जीत रहा है। अभिनेता का एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए करते हैं पता कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या खास है...

Ranbir Kapoor: Animal Fame actor heartwarming gesture for security guard at event goes viral on internet video
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

रणबीर कपूर ने हाल ही में बॉबी देओल के साथ आगामी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग का लंदन शेड्यूल पूरा किया है। लंदन से लौटने के बाद, अभिनेता एक कार्यक्रम के लिए नोएडा आए थे, जिसके लिए न केवल रणबीर बल्कि उनके फैंस भी उत्साहित थे। इस इवेंट में रणबीर का उनके प्रशंसकों ने धमाकेदार स्वागत किया। अभिनेता जैसे ही वेन्यू में दाखिल हुए लोगों ने जोर-जोर से तालियों के साथ उनका स्वागत किया। लेकिन इस बीच, रणबीर ने वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड के लिए कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Salman Khan: करण जौहर के साथ फिल्म बनाएंगे सलमान खान? अगले साल ईद पर होगी रिलीज

Ranbir Kapoor: Animal Fame actor heartwarming gesture for security guard at event goes viral on internet video
रणबीर कपूर - फोटो : social media

दरअसल, जब रणबीर कपूर ने इवेंट में एंट्री ली तो एक सिक्योरिटी गार्ड उनके पास आया और उसने अभिनेता से हाथ मिलाना चाहा। सिक्योरिटी गार्ड की इच्छा का मान रखते हुए रणबीर ने खुशी-खुशी गार्ड से हाथ मिलाया। उस सिक्योरिटी गार्ड की तरफ रणबीर का यह शानदार व्यवहार इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। वीडियो को देखकर फैंस अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor: Animal Fame actor heartwarming gesture for security guard at event goes viral on internet video
रणबीर कपूर, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी आगामी एक्शन पैक्ड फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग खत्म की है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर जश्न मनाया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में रणबीर-बॉबी एक-दूसरे पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे थे। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है और इसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Ranbir Kapoor: Animal Fame actor heartwarming gesture for security guard at event goes viral on internet video
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद, वह रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में दिखाई देंगे। 'एनिमल' के अलावा, रणबीर के पास अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और 3 भी हैं, जिसमें उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट नजर आएंगी।
Priyanka Chopra: फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को अपने घर बुलाना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, दिल छू लेगी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed